Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जेल भेजा गया 41 लाख रुपये की लूट करने वाला जनता टीवी का रिपोर्टर, देखें बरामद क्या हुआ?

वाराणसी | यूपी के वाराणसी स्थित थाना सारनाथ के रुद्रा अपार्टमेंट में मुख्यमंत्री का नकली ओएसडी बनकर 41 लाख रुपये लूट लेने वाला जनता टीवी का रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार चौबे उर्फ पिंटू को जेल भेज दिया गया है. पुलिस उसे जल्द ही रिमांड पर ले सकती है.

बताया जा रहा है कि वाराणसी में इस बड़े लूटकांड को अंजाम देने वाले रिपोर्टर को मुंबई स्थित उसकी ससुराल से हिरासत में लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे सीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल रवाना कर दिया गया.

जुआड़खाने से 41 लाख रुपये लूट के आरोपी रिपोर्टर के बटुए से सीएम का ओएसडी और सोशल मीडिया प्रभारी होने जैसे फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुए हैं. सारनाथ थाना पुलिस ने केस में फर्जी दस्तावेजों की धाराएं बढ़ाई हैं.

वहीं, इस बड़े लूटकांड का मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता अभी अंडरग्राउंड है. उसकी तलाश जारी है. बता दें कि आरोपी रिपोर्टर धर्मेंद्र चौबे के साथ इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता ने रुद्रा अपार्टमेंट में चल रहे जुए की फड़ को लूटा था, बैग और नोट के साथ दोनों अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुए थे.

गिरफ्तारी की खबर यहां पढ़ें…

वाराणसी में 41 लाख रुपये की लूट को अंजाम देने वाला जनता टीवी का रिपोर्टर महाराष्ट्र से अरेस्ट

मूल खबर…

मुख्यमंत्री का फर्जी OSD बनकर जनता टीवी के रिपोर्टर ने लूटे 41 लाख रुपये, देखें FIR

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन