Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लुटेरे रिपोर्टर को जनता टीवी मैनेजमेंट हटा क्यों नहीं रहा है?

वाराणसी के सारनाथ स्थित एक अपार्टमेंट से लूटे गए 41 लाख रुपयों में नामजद जनता टीवी न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर धर्मेंद्र चौबे कहां है, किसी को कोई भी जानकारी नहीं है. मामले में जो एफआईआर दर्ज हुई है उसमें सारनाथ थाना के पूर्व इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता, रुद्रा हाइट्स अपार्टमेंट का मालिक और एक अज्ञात भी शामिल है.

सात तारीख की इस घटना में 14 तारीख को एफआईआर दर्ज हुई. इस बीच मीडिया जगत में एक चर्चा जोरों पर है कि 41 लाख रुपये की बड़ी लूट में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी जनता टीवी ने अपने रिपोर्टर को आखिर निकाला क्यों नहीं?

कुछ जानकारों की माने तो चैनल के एडिटर इन चीफ हिमांशु द्विवेदी अपने रिपोर्टर का बचाव कर रहे हैं. भड़ास को यहां तक बताया गया कि संभवत: हिमांशु द्विवेदी ने रिपोर्टर कहीं दाएं-बाएं कर दिया है.

हालांकि, कौए के पीछे भागने की बजाए, भड़ास ने चैनल के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी से संपर्क करना ज्यादा मुनासिब समझा.

हिमांशु द्विवेदी ने भड़ास से हुई बातचीत में कहा- “मेरी जानकारी में तो कुछ है नहीं. एफआईआर दर्ज हुई है उसके माध्यम से जानकारी हुई है. रिपोर्टर संपर्क में नहीं है. संपर्क में होते ही पता करता हूं. वस्तुस्थिति का पता करने के बाद पुलिस प्रशासन से भी बात करेंगे. व्यक्ति संस्थान से संबंध रखता है, ये तो कह नहीं सकते कि संस्थान से संपर्क नहीं रखता. उसका पक्ष भी सुना जाएगा. पूरे मामले में जो भी निष्कर्ष निकलता है उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी.”

अमर उजाला की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा मामला थाना सारनाथ क्षेत्र के पहड़िया स्थित रुद्र अपार्टमेंट का है. 7 नवंबर को इस अपार्टमेंट में तमाम रईसजादे जुआ खेल रहे थे. इनमें आशापुर का एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख, स्कूल संचालक, पेट्रोल पंप व्यवसायी, ज्वेलरी शो रूम का मालिक, पाइप और रियल स्टेट कारोबारी, होटल व्यवसायी समेत 20 कारोबारियों के बेटे जुए की फड़ में जमे बैठे थे.

इसी दौरान दरोगा परमहंस गुप्ता के साथ जनता टीवी का रिपोर्टर धर्मेंद्र चौबे पहुंचा, जिसे देख सभी अवाक रह गए. फड़ में रखे 41 लाख रुपये हड़प लिए गए. घटना के बाद से सभी रईसजादों के फोन भी स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं.

अब तक की जांच में पता चला कि घटना वाले दिन सिगरा क्षेत्र का साड़ी कारोबारी जुए में 14 लाख रुपये हार गया था. इसकी भरपाई के लिए कारोबारी ने चौबेपुर निवासी एक व्यक्ति से संपर्क साधा और जुए की मुखबिरी कर दी. जिसके बाद मुख्यमंत्री का एसओडी बनकर दरोगा के साथ जनता टीवी का रिपोर्टर पहुंचा था.

बहरहाल, बताया जा रहा है कि 41 लाख रुपये हड़पने के मामले की जांच एडीसीपी वरुणा सरवणन टी. ने शुरू कर दी है. उनका कहना है कि मामले में छानबीन जारी है. जल्द ही सारे तथ्य सामने आएंगे.


जुआ कांड में दूसरे व्यक्ति का नाम धर्मेंद्र चौबे!

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी तथा वाराणसी के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें दी गई जानकारी के अनुसार जुआ कांड के दूसरे आरोपी का नाम धर्मेंद्र कुमार चौबे उर्फ पिंटू पुत्र विनोद चौबे, ग्राम छीतमपुर, थाना चौबेपुर वाराणसी बताया गया.

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि गोपनीय सूत्रों से उन्हें उस व्यक्ति के कई फोटो भेजे गए हैं, जिसमें एक फोटो पूर्व में इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता के साथ हैं, जबकि दूसरे फोटो में वह व्यक्ति अपने घर में वही बैग लेकर घुसता हुआ बताया गया है.

अमिताभ ठाकुर ने इस आधार पर उस व्यक्ति की शिनाख्त करते हुए उसके खिलाफ भी समुचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

संबंधित खबर…

मुख्यमंत्री का फर्जी OSD बनकर जनता टीवी के रिपोर्टर ने लूटे 41 लाख रुपये, देखें FIR

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन