Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ट्राई सिटी डॉट कॉम के संपादक पंकज पाराशर गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने लगाया उगाही का आरोप!

नोएडा से संचालित ट्राई सिटी डॉट कॉम के संपादक पंकज पाराशर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पंकज पर अवैध धन उगाही जैसे आरोप लगाए हैं.

गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार विनोद शर्मा ने जो ट्वीट किया है वह देखें…

“नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाराशर जी को नोएडा जैसे हाई टेक सिटी में नोएडा पुलिस ने 18 घण्टे अवैध रूप से हिरासत मे है तब आम आदमी की बात कैसे सुने। यह मुद्दा लगातार गम्भीर होता जा रहा है। मेरा आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आग्रह है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें।”

उक्त ट्वीट पर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के एक्स हैंडल से क्या जवाब दिया गया- पढ़ें…

“अवगत कराना है कि एक प्राइवेट व्यक्ति द्वारा अवैध धन की उगाही के संबंध में थाना बीटा-2 पर दी गई तहरीर पर पंजीकृत अभियोग में विवेचना के क्रम में अभियुक्त और सह अभियुक्तों के विरुद्ध ठोस साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। अभियुक्त और सह अभियुक्तों के विभिन्न खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। नियमानुसार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।”


पत्रकार पंकज पाराशर की पत्नी द्वारा किया गया ट्वीट भी देखें…


कल नोएडा के पत्रकारों के बीच एक आपातकालीन मैसेज भी सर्कुलेट किया गया, जो इस प्रकार है-

आपातकालीन संदेश

सभी सम्मानित सदस्यों को अत्यंत गंभीरता से सूचित किया जाता है कि हमारे वरिष्ठ पत्रकार पंकज पराशर जी को पुलिस ने दोपहर 1:30 बजे से हिरासत में ले लिया है।

उन्हें ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाने में शाम को लाया गया। ज़ब हम लोग थाने पहुंचे तब उनसे किसी भी मिलने नहीं दिया गया। सभी पत्रकार साथियों थाने से बाहर भेज दिया गया।एवं उन्हें एक काली रंग की बिना नंबरों की स्कॉर्पियो गाड़ी जिसपर गुर्जर लिखा हुआ है। उससे किसी अज्ञात जगह पर चुपचाप लेकर गए हैं।

हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लें और उचित कार्रवाई के लिए एकजुट हों।


नोएडा पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ पढ़ें-

-:प्रेस विज्ञप्ति:-
CRT टीम गौतमबुद्धनगर व थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा फर्जी न्यूज के नाम पर अवैध धन की उगाही करने वाले गैंग का पर्दाफाश तीन अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से अवैध उगाही के 6,30,000/- रूपये नकद, घटनाओं से सम्बन्धित दो लग्जरी गाडियाँ, गैंग सरगना की 14 गाडियों की आरसी, फोटो व हस्ताक्षर सहित पर्चा बरामद
20.01.2025 को CRT टीम गौतमबुद्धनगर व थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा फर्जी न्यूज चलाने व गैंग सरगना रवि काना के नाम से धौंस जमाकर जान से हाथ धो बैठने की धमकी देने व फर्जी/भ्रामक न्यूज चलाने का भय दिखाकर अवैध धन की उगाही करने वाले गैंग के तीन अभियुक्तों 1. पंकज पारासर पुत्र राजकरण पाराशर निवासी क्यू 42 सीनियर सिटीजन सोसायटी सेक्टर फाई-2 थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 गौतनबुद्धनगर 2.देव शर्मा पुत्र भीष्म देव शर्मा निवासी वेदपुरा थाना ईकोटेक-3 गौतमबुद्धनगर 3.अवधेश सिसोदिया पुत्र सतपाल सिसोदिया निवासी डी-84 डेल्टा-1 थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर को भिन्न भिन्न स्थानों से अवैध उगाही के 6,30,000/- रूपये नकद, घटनाओं से सम्बन्धित दो लग्जरी गाडियाँ, गैंग सरगना रवि काना की 14 गाडियों की आरसी, 12 फोटो व हस्ताक्षर सहित पर्चा बरामद हुए हैं । अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण:-
अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनका एक गिरोह है गिरोह का सरगना रवि नागर उर्फ रवि काना है अभियुक्तगण इस गैंग के सक्रिय सदस्य हैं गिरोह का सरगना वर्तमान में जेल में निरूद्ध है। वर्तमान में अभियुक्तगण ही गैंग का संचालन कर रहे हैं जो रवि नागर उर्फ रवि काना के नाम से धौंस जमाकर जान से हाथ धो बैठने की धमकी देने व फर्जी/भ्रामक न्यूज चलाने का भय दिखाकर अवैध धन की उगाही करते हैं । दिनांक 08.11.2024 को अभियुक्तगण द्वारा मनोज कुमार नामक व्यक्ति को बाइट देने के नाम पर परीचौक बुलाकर अपने आप को रवि काना का आदमी बताते हुये अवैध उगाई की मांग करना न देने पर ट्राइसिटी के पोर्टल पर फर्जी/भ्रामक खबर चलाने की धमकी दी गयी एवं रूपये न देने पर शूटर भेजकर जान से मरवा देने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना बीटा-2 पर मु0अ0सं0-32/2025 धारा 308(5) बीएनएस अभियुक्तगण के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया। दिनांक 20.01.2025 को CRT टीम गौतमबुद्धनगर व थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा अभियुक्तों पंकज पारासर , देव शर्मा , अवधेश सिसोदिया को सैक्टर 37 नोएडा व ATS गोल चक्कर थाना बीटा-2 से अवैध उगाही से प्राप्त 6,30,000/- रूपये नकद, घटनाओं से सम्बन्धित दो लग्जरी गाडियाँ, गैंग सरगना रवि काना की 14 गाडियों की आरसी, 12 फोटो व हस्ताक्षर पर्चा सहित गिरफ्तार किया गया है ।
बरामदगी का विवरण:-

  1. 6,30,000/- रूपये नकद उगाही से प्राप्त
  2. गाडी सैलेरियो रजिस्ट्रेशन नम्बर HR26DY6340
  3. गाडी सफारी रजिस्ट्रेशन नम्बर UP16DA2525
  4. गैंग सरगना रवि काना की 14 गाडियों की आरसी, 12 फोटो व हस्ताक्षरित पर्चा
    गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-
    1.पंकज पारासर पुत्र राजकरण पाराशर निवासी क्यू 42 सीनियर सिटीजन सोसायटी सेक्टर फाई-2 थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 गौतनबुद्धनगर
    2.देव शर्मा पुत्र भीष्म देव शर्मा निवासी वेदपुरा थाना ईकोटेक-3 गौतमबुद्धनगर
    3.अवधेश सिसोदिया पुत्र सतपाल सिसोदिया निवासी डी-84 डेल्टा-1 थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर
    पंजीकृत अभियोग का विवरण:-
    मु0अ0सं0-32/2025 धारा 308(5) बीएनएस थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर
    गिरफ्तार करने वाली टीम:-
  5. प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर
  6. निरीक्षक सत्यवीर सिंह प्रभारी CRT टीम गौतमबुद्धनगर
  7. उ0नि0 मौहम्मद इदरीश CRT टीम गौतमबुद्धनगर
    4.उ0नि0 अजीत शर्मा थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर
    5.उ0नि0 रवि प्रताप बीटा-2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर
    6.उ0नि0 अनमोल बीटा-2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर
    7.है0का0 1227 मोनू कुमार CRT टीम गौतमबुद्धनगर
    8.है0का0 1299 उपेन्द्र कुमार CRT टीम गौतमबुद्धनगर
    9.है0का0 793 रोबिन मलिक CRT टीम गौतमबुद्धनगर
    10.का0 1491 पुनीत CRT टीम गौतमबुद्धनगर

संबंधित खबर-

कौन हैं नोएडा के चर्चित पत्रकार पंकज पाराशर जिन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है! https://www.bhadas4media.com/pankaj-parashar-journalist/

पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए इसे भी पढ़ें-

ट्राई सिटी टुडे की पत्रकार ज्योति कार्की पर नोएडा पुलिस ने दर्ज की फर्जी FIR, ह्यूमन राइट से कंप्लेन https://www.bhadas4media.com/tri-city-today-journalist-fir-noida-police/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन