दिनांक 21 जनवरी को हुए उक्त एक प्रकरण को देखते हुए नोएडा मीडिया क्लब की आपात बैठक की गई। जिसमें नोएडा में सक्रिय पत्रकारों समेत क्लब के संरक्षक मंडल के सभी सम्मानित सदस्यों ने सभी पत्रकारों की ली बैठक मैं कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नोएडा मीडिया क्लब ओर संरक्षक मंडल ये बताना चाहता हैं क्लब कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति या संस्था को संरक्षण नहीं देता जो आपराधिक प्रवृत्ति का हो या फिर उसका किसी भी अपराध मैं लिप्त होना पाया जाता हैं। क्लब का उद्देश्य केवल पत्रकारों का हित ओर उन्हें सामाजिक सुरक्षा देना हैं न कि किसी को अर्नगल चीजों की सपोर्ट करना हैं, यही नहीं पत्र के माध्यम से पुलिस वा प्रशासन को ये भी बताना चाहता हैं कि क्लब की छवि बहस साफ ओर सुथरी है, भविष्य मैं क्लब का कोई भी पदाधिकारी या सदस्य किसी भी आपराधिक गलत आर्थिक गतिविधि में शामिल पाया जाता हैं तो उसके खिलाफ भी संरक्षक मंडल कठोर कारवाही करेगा।
बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब मैं हुई बैठक मैं लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
1, सर्वसम्मति के साथ निर्णय लिया गया पत्रकारों ओर नोएडा मीडिया क्लब को देश की न्यायिक व्यवस्था तथा न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। न्यायालय से निर्दोष साबित हो जाने तक पंकज पाराशर नोएडा मीडिया क्लब से बर्खास्त रहेंगे।
2, रिंकू यादव के संबंध मैं कई कथित जानकारी मौजूद सदस्यों ओर पुलिस द्वारा दी गई जिसके बाद निर्णय लिया गया कि वो न्यायालय या पुलिस से अपने मामलों ओर पंकज पाराशर से जुड़े आरोपों से निर्दोष साबित नहीं होते हैं तब तक उन्हें निलंबित किया गया हैं।
3, सभी कार्यकारणी के सदस्य जो पंकज पाराशर के साथ चुन कर आए और मौजूदा कार्यकारणी मैं थे उन्हें भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया हैं।
4, नई कार्यकारणी के आने तक इन सभी के अधिकार भी निरस्त कर दिए गए हैं साथ ही जब भी ये लोग क्लब आते हैं इन सभी सदस्यों को संरक्षक समिति को सूचित करना होगा। क्लब कार्यालय की किसी भी वस्तु या पत्र समेत सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल इन लोगों के द्वारा नहीं किया जा सकता। अगर इनके द्वारा ऐसा किया जाता हैं तो उनके खिलाफ क्लब की संचालन समिति द्वारा कानूनी कारवाही की जाएगी साथ ही इनके द्वारा भविष्य मैं क्लब के नाम का प्रयोग भी पूर्णतः गलत माना जाएगा।
5, क्लब के बायलॉज के अनुसार फिलहाल सभी शक्तियों वा कोई निर्णय लेने का अधिकार केवल संरक्षक समिति के पास रखा गया हैं इसके अलावा किसी के द्वारा व्यतिगत निर्णय या दिया गए बयान से नोएडा मीडिया क्लब का कोई भी सरोकार नहीं होगा।
6, नोएडा मीडिया क्लब के विधिवत चुनाव होने तक वरिष्ठ पत्रकारों की 9 सदस्यीय समिति क्लब का पूरा काम-काज संभालेगी ओर इनके द्वारा लिए गए निर्णय ही सर्वमान्य होंगे।
7, संरक्षक मंडल द्वारा 9 लोगों की बनाई गई समिति में श्री रामपाल रघुवंशी , श्री विनोद शर्मा ,श्री मनोज त्यागी, श्री सुरेश चौधरी, श्री संतोष सिंह, श्री संजीव यादव, श्री मुखराम , श्री अमित चौधरी , श्री मनोहर त्यागी को शामिल किया गया हैं। जो आगामी चुनावी प्रकिया पूरी न होने तक सभी लिए निर्णय के लिए उत्तरदाई होंगे और उनके द्वारा लिए गए निर्णय सर्वमान्य होंगे।
8, चुनाव से कुछ समय पहले घटित प्रकरण के बाद आगामी चुनावी कार्यक्रम को स्थगित किया गया हैं साथ ही सदस्यता मामले मैं उठे सवालों के बाद सभी सदस्यों के नवीनीकरण नई मेंबर सूची समेत सभी आपत्तियों के निराकरण के लिए 9 सदस्य समिति को एक सफ्ताह का समय दिया गया जिसमें सभी मेंबर जिन्हें भी जो सदस्यता , रिन्युवल समेत अपने से जुड़े किसी भी प्रकरण शिकायत हैं वो नोएडा मीडिया क्लब आकर आपत्ति दर्ज करा सकते उनका निराकरण किया जाएगा। अगर समय सीमा मैं ये काम नहीं पूर्ण होता हैं तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा
9, संरक्षक मंडल ओर संरक्षक समिति भी सभी सदस्यों से उम्मीद करती हैं कि आगामी चुनाव को जल्द से जल्द कराने के लिए सभी लोग क्लब के बने बायलॉज के अनुसार अपने संस्थान से जुड़े उचित दस्तावेज अपने नंबर ईमेल शी करवा ले, चूंकि समय कम है और काम ज्यादा इसलिए समिति ओर मंडल सभी से गुजारिश करता हैं कि तय सीमा मैं क्लब आकर खुद अपनी शिकायत ओर सुझाव दे सकता हैं। व्हटअप ओर किस अन्य माध्यम से न तो दस्तावेज /शिकायत/ स्वीकार नहीं किया जाएगा। यही नहीं अगर किसी बने मेंबर पर किसी को भी आपत्ति हैं तो उसे भी लिखित दस्तावेज ओर शिकायत देनी होगी मौखिक ओर व्हटअप पर या अन्य माध्यम से इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
साभार
संजीव यादव
संरक्षक मंडल
नोएडा मीडिया क्लब
प्रेस रिलीज़ द्वारा नोएडा मीडिया क्लब


