Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार अवनीश दीक्षित की क्राइम से कमाई 3.25 करोड़ रु की संपत्ति जब्त होगी, फाइल रवाना

कानपुर | गैंगस्टर कटेगरी में दर्ज हो चुके कानपुर के टीवी पत्रकार अवनीश दीक्षित व उसके गैंग के अन्य सदस्यों की अपराध से कमाई गई संपत्ति जब्त करने की तैयारी चल रही है। इसमें अवनीश दीक्षित की 3.25 करोड़ और हरेंद्र मसीह के 11.19 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पुलिस ने फाइल डीएम को भेज दी है।

गैंग में शामिल सदस्य:

हरेंद्र मसीह, राहुल वर्मा, संदीप शुक्ला, विक्रम उर्फ विक्की चार्ल्स, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, नौरिस एरियल, अर्पण एरियल, अली अब्बास, जितेश झा, जितेंद्र शुक्ला, विवेक पांडेय, मनोज यादव, मो. वसीम खान, अखलाख अहमद खान शामिल हैं।

इसके अलावा इसमें तीन टीवी रिपोर्टरों समेत चार नाम और बढ़ाए गए थे, जिनमें रमन गुप्ता, नितिन दीक्षित, अमन तिवारी और राहुल बाजपेई का नाम शामिल है।

अखबारों में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर कमिश्नरेट पुलिस अभी इन लोगों की अन्य संपत्तियों की भी तलाश कर रही है। जिसे जल्द शामिल करने के साथ गैंग के अन्य सदस्यों की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

देखें अखबार की यह कटिंग….

प्रकरण से रिलेटेड कुछ अन्य खबरें भी पढ़ें…

कानपुर के पत्रकार अवनीश दीक्षित केस में तीन टीवी रिपोर्टर समेत 4 और नपे! अवैध वसूली में लिपटा नाम

कानपुर में अवनीश दीक्षित के साथी पत्रकार ने लगाई फांसी, क्राइम ब्रांच पर लगा मौत का आरोप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन