Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में अवनीश दीक्षित के साथी पत्रकार ने लगाई फांसी, क्राइम ब्रांच पर लगा मौत का आरोप

लाल घेरे में मृतक महेंद्र कुमार

कानपुर | यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्रकार ने आज सोमवार को सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी. मृतक के परिजनों ने कानपुर क्राइम ब्रांच को इस सुसाइड का जिम्मेदार बताया है.

दरअसल 1000 करोड़ से अधिक की सरकारी जमीन कब्जाने के चलते जेल में बंद कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के साथ इस पत्रकार की पिछले दिनों फोटो वायरल हुई थी. इस फोटो में अवनीश के साथ दिख रहे सभी लोग हाथों में असलहे लिए दिखाई दे रहे हैं.

फोटो सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच एक-एक कर सभी की शिनाख्त कर पूछताछ के लिए बुला रही थी. मृतक को भी बुलाया गया था. मृतक के परिजनों का आरोप है कि क्राइम ब्रांच द्वारा बुलाने पर उसने फांसी लगाकर जान दे दी.

पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

मृतक का नाम महेंद्र कुमार है जो शहर के रावतपुर इलाके में रहता था. जनसंदेश टाइम्स इत्यादि अखबारों में काम कर चुका है. बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की तरफ से फोटो में दिख रहे लोगों को अकेले बुलाया जा रहा था. प्रेशर में महेंद्र ने इससे पहले भी एक बार कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रसयास किया था, लेकिन परिजन तत्परता दिखातेो हुए उसे अस्पताल ले गए थे और वह बच गया था. रविवार को फिर से क्राइम ब्रांच ने उसे बुलाया, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों ने पूरे मामले में जांच की मांग की है.

देखें सुसाइड नोट…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन