Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

सुब्रत रॉय के लिए तिहाड़ जेल में एयर होस्टेस जाती थीं, केजरीवाल टीम ने कराया था जुगाड़! देखें वीडियो

तिहाड़ जेल। सिर्फ नाम ही काफी है। लेकिन इस बड़ी जेल का एक बहुत तगड़ा वीडियो सामने आया है। वीडियो में कई बातों और घटनाओं का खुलासा किया गया है।

खुलासा जिसने किया है वह सुनील गुप्ता हैं जो तिहाड़ के पूर्व PRO रह चुके हैं। 2 घंटे 34 मिनट से ज्यादा अवधि के इस वीडियो में सुनील गुप्ता ने सुब्रत राय सहारा को लेकर कई चौंकाने वाली बाते कही हैं। वीडियो शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट का है।

सुब्रत राय जब जेल में थे तो उनके लिए बहुत वीआईपी व्यवस्था थी। जेल में जहां सुब्रत राय को रखा गया था वहां महंगी शराब, एयर होस्टेस और विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाती थीं।

इस बात की शिकायत तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुचाई, लेकिन हुआ कुछ नहीं। इसके पीछे का कारण बताया गया कि सुब्रत राय ने केजरीवाल को पार्टी फंड के जरिए 50 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।

पूर्व जेल अधिकारी गुप्ता ने खुलासा किया कि जिस बैरक में सुब्रत रॉय को रखा गया था, वहां व्हिस्की की बोतलें पाई गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन ने रॉय के सामने समर्पण कर उन्हें विशेष सुविधाएं प्रदान कीं। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से रॉय को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा दी गई थी ताकि वे अपने होटलों की बिक्री कर उधारदाताओं का पैसा चुका सकें।

हालांकि, गुप्ता के अनुसार, इसके अलावा भी कई अवैध गतिविधियां चल रही थीं।

गुप्ता ने बताया कि जेल प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट को सुझाव दिया था कि रॉय को जेल परिसर के बाहर ले जाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने की अनुमति दी जाए। इसके तहत उन्हें कोर्ट परिसर में ले जाया जाता था, जहां वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद रात में वहीं रुकते थे। गुप्ता ने कहा कि कोर्ट के निर्देशों के बावजूद, कई अवैध चीजें जेल के अंदर हो रही थीं, जिन्हें नजरअंदाज किया गया। उन्होंने बताया कि डीजी जेल की अध्यक्षता में हुई बैठकों में इन मुद्दों को उठाया गया, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। जब उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया, तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

गुप्ता ने कहा, “मैंने जेल मंत्री की मौजूदगी में केजरीवाल को सब कुछ बताया कि कैसे जेल प्रशासन की मिलीभगत से सुब्रत रॉय को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। लेकिन अंत में, कुछ भी ठोस नहीं किया गया। मुझे लगता है कि केजरीवाल या तो कुछ करने में असमर्थ थे या फिर उन्होंने समझौता कर लिया।” इन आरोपों ने तिहाड़ जेल प्रशासन और दिल्ली सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुब्रत रॉय को मिली विशेष सुविधाओं को लेकर जेल प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है।

सुब्रत राय-केजरीवाल तो वीडियो का महज एक पार्ट है, इसके अलावा वीडियो में अप्राकृतिक सेक्स करने के अलावा चार्ल्स शोभराज, Bikini Killer, अफजल गुरु और महिला कैदी-पुरुष कैदी की मुलाकात से लेकर नाइजीरियन कैदियों द्वारा पिछवाड़े फोन तक छुपा लेने की कहानी सुनाई/बताई गई है।

तिहाड़ की जेलों में 35 साल तक जिम्मेदारी संभाल चुके सुनील गुप्ता का ये हैरतअंगेज वीडियो आप भी देखिए/सुनिए….


जितेंद्र प्रताप सिंह-

तिहाड़ जेल के पूर्व अधीक्षक सुनील गुप्ता का चौंकाने वाला खुलासा: सुब्रत रॉय सहारा को जेल में सभी सुविधाएं मिलती थीं। उनकी कोठरी में रोजाना कई एयर होस्टेस आती थीं। उनकी कोठरी से शराब बरामद की गई थी।

उन्होंने तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और बहाने बनाए।

चर्चा है कि सुब्रत राय सहारा ने अरविंद केजरीवाल को 50 करोड रुपए पार्टी फंड में दिया था उसी के बदले उसे तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल ने सारी सुख सुविधा उपलब्ध करवाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Arun Srivastava

    February 26, 2025 at 4:38 pm

    ये चरित्रहीन व्यक्ति शुरू से ऐय्याशियों में लिप्त रहा है। इसकी इसी दुष्प्रवृत्ति का लोगों ने भी फायदा उठाया है। न जाने कितने रिपोर्टर से मैनेजर बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन