Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भारत में चुनाव आयोग, सरकार और मीडिया पर लोगों का भरोसा डिगना शुरू!

भारत में भाजपा और मीडिया का गजब गठजोड़ चल रहा है। मतलब इस दौर में जनता को जितना मूर्ख मानकर चला जा रहा है उतना शायद ही कभी हुआ हो। आजतक जैसे टॉप चैनल गलत फैक्ट चेक करके न्यूज़ डिलीट कर रहे हैं। तमाम अखबारों से कल राहुल गांधी की खबर गायब है। जिसने छापा भी है तो महज एक कोना दिया है।

नीचे पढ़िए राजनीति, मीडिया और चुनाव आयोग की कारस्तानी….


अशोक कुमार पांडेय-

आजतक का धोखा अमित मालवीय को याद रहेगा, खबर शेयर करवाने के बाद डिलीट करवा के अच्छा नहीं किया।


शीतल पी सिंह-

चुनाव आयोग ने कल की राहुल गांधी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किये गये भंडाफोड़ के बाद लोगों की मतदाता सूची में रुचि बढ़ती देख बिहार महाराष्ट्र कर्नाटक आदि की लिस्ट वेबसाइट से हटा ली है।

आजतक ने इसी पर फैक्टचेक करके राहुल गांधी के दावे को ग़लत ठहराया था लेकिन अल्टन्यूज के ज़ुबैर और कुछ अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स ने इस फैक्ट चेक का फर्ज़ी वाड़ा सामने रखकर सिद्ध कर दिया कि राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह से तथ्यगत हैं। इसके बाद यह कदम सामने आया है।

दुर्भाग्यवश भारत बांग्लादेश की राह चल पड़ा लगता है जहां शेख़ हसीना ने चुनाव तो जीत लिया था पर देश वासियों का विश्वास गंवा दिया था। भारत में चुनाव आयोग और सरकार पर लोगों का भरोसा डिगना शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dayal

    August 8, 2025 at 12:55 pm

    भाई ये सब तो ठीक है, परंतु नेहरू जी ने अब तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया। लगता है इसकी खबर भी अमेरिका से आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन