Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

तो ये ‘अडानी’ हैं निजी कीमत जो नरेंद्र मोदी जी चुका रहे हैं… जाँच की मांग!

लखनऊ – आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने विधि मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव को पत्र भेजकर गौतम अडानी को अमेरिकी कोर्ट द्वारा भेजे गए समान के तामील नहीं होने में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की है.

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण गौतम अडानी पर समन तामील नहीं होने की भारी चर्चा है. सार्वजनिक रूप से लगातार सक्रिय व्यक्ति, जिनके घर और कार्यालय का पता सभी को ज्ञात है, को इस प्रकार समन तामील नहीं होने से इन आरोपों को काफी बल मिल रहा है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस समन तामीले का मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की इज्जत और प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है.

अतः उन्होंने इस मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करते हुए समन को तत्काल तामील कर अमेरिकी प्राधिकारियों को सूचित किए जाने की मांग की है.

विधि मंत्रालय, भारत सरकार को भेजे गए पत्र की प्रति देखें…


संदीप सिंह-

2021 के Adani Green Energy घोटाले में US SEC ने न्यूयॉर्क कोर्ट में साफ़ कहा — गौतम अडानी और सागर अडानी को समन की तामील अब तक नहीं हुई। मोदी सरकार को नोटिस भेजे गए, पर एक जवाब तक नहीं।

ये है वो “निजी कीमत” जो नरेंद्र मोदी (narendra modi) चुका रहे हैं — भारत पर महंगे टैरिफ़ मंज़ूर, लेकिन गौतम अदाणी (gautam adani) पर कार्रवाई नामंज़ूर।

दोस्ती के लिए इतनी बड़ी कुर्बानी कि देश की साख दांव पर लगा दी! अंतरराष्ट्रीय अदालत का समन तक रोकना — यही असली Modi-Adani मॉडल है।

मूल खबर…

अडानी को 6 माह बाद भी समन तामील न कराने की अमेरिकी कोर्ट में शिकायत, मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन