Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार में CUSB मीडिया विभाग की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल, प्रभात ख़बर ने न्यूज़ छापी फिर हटा दी?

आदित्य कुमार दुबे-

गया। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) के जनसंचार एवं मीडिया विभाग में सहायक प्राध्यापक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। आरोप है कि चयन प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं और यह मामला अब राष्ट्रपति से लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री तक पहुंच गया है।

प्रभात खबर ने 13 अगस्त को इस विषय पर विस्तृत समाचार प्रकाशित किया था, जिसमें चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए शिकायतों का उल्लेख किया गया था। हालांकि, आश्चर्यजनक रूप से यह खबर प्रकाशन के एक-दो दिन के भीतर वेबसाइट से हटा दी गई।

विश्वविद्यालय के भीतर और बाहर इस घटना ने चर्चा को तेज कर दिया है। कई लोगों का कहना है कि समाचार का अचानक गायब होना भी संदेह को और गहरा करता है। फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने राष्ट्रपति, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि संबंधित प्राधिकार इस मामले पर कब और क्या कार्रवाई करते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन