Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सरकारी गोदी चैनल दूरदर्शन ने ‘सोनम वांगचुक’ को लिखा ‘बेवफा सोनम’

नई दिल्ली। सरकारी गोदी न्यूज़ चैनल दूरदर्शन इन दिनों अपनी एक हेडलाइन को लेकर विवादों में है। चैनल ने पर्यावरणविद् और रैमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता सोनम वांगचुक पर प्रसारित एक शो में उन्हें “बेवफा सोनम” कहकर संबोधित किया।

इस भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सत्यम नाम के यूजर का का कहना है कि यह शासकीय मीडिया का आपराधिक दुरुपयोग है और इससे न केवल एक सच्चे भारतीय का अपमान हुआ है बल्कि यह सीधी-सीधी मानहानि भी है।

कई लोगों ने सवाल उठाया है कि सरकार के आधिकारिक चैनल को इतनी गैर-जिम्मेदाराना भाषा का इस्तेमाल करने की अनुमति कैसे दी गई। पर्यावरण और समाज के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने वाले सोनम वांगचुक को इस तरह पेश करना मीडिया की निष्पक्षता और गरिमा पर सवाल खड़ा करता है।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की हेडलाइन पर चैनल और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मानहानि और दंडात्मक कार्रवाई संभव है।

फिलहाल दूरदर्शन की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

संबंधित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन