Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय सहारा ने दशहरे की छुट्टी घोषित की, विज्ञापन देखें!

देश के प्रमुख हिंदी अखबार ‘राष्ट्रीय सहारा’ के इतिहास में पहली बार दशहरे पर छुट्टी घोषित की गई है। प्रबंधन के इस फैसले के चलते 3 अक्टूबर को अखबार का प्रकाशन नहीं होगा। कर्मचारियों में लंबे समय से उठ रही असंतोष की आवाज़ों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रीय सहारा में लंबे समय से कार्य कर रहे उत्तराखंड के एक पत्रकार ने नाम न छापने की शर्त पर भड़ास को बताया कि यह सहारा के इतिहास में पहली बार हुआ है जब दशहरे का अवकाश घोषित हुआ हो। पिछले 18 सालों में ऐसा कभी देखने को नहीं आया।

बता दें कि राष्ट्रीय सहारा में यूनिट हेड की तरफ से प्रकाशित छुट्टी की इस सूचना में कहा गया है- विजय दशमी पर राष्ट्रीय सहारा प्रेस एवं कार्यालय बृहस्पतिवार, 2 अक्तूबर 2025 को बंद रहेगा। अगला अंक शनिवार 4 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित होगा।

देहरादूनकुमाऊँ एडिशन

गैरतलब है कि इन दिनों कानपुर से लेकर लखनऊ और नोएडा तक सहारा के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक संस्थानों में कर्मचारी वोतन व अन्य मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। कामकाज सब ठप है। जिसके चलते इस तरह का कदम उठाने की बात कही जा रही है।

संबंधित खबर…

राष्ट्रीय सहारा में कामकाज ठप, वेतन न मिलने से कर्मचारियों ने किया काम बंद

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन