Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राष्ट्रीय सहारा में कामकाज ठप, वेतन न मिलने से कर्मचारियों ने किया काम बंद

नोएडा/लखनऊ। सहारा मीडिया के राष्ट्रीय सहारा अख़बार के सभी यूनिटों में सोमवार को कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। नोएडा मुख्यालय में वेतन न मिलने से कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया, जिसका सीधा असर लखनऊ यूनिट पर भी पड़ा। लखनऊ में पेज बनाने की शुरुआत हुई थी, लेकिन नोएडा से सर्वर और मेल सेवा बंद होने के कारण यहां भी काम ठप हो गया।

सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों ने वेतन भुगतान न होने को लेकर आपसी निर्णय से कार्य बहिष्कार किया है। प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है, हालांकि बताया जा रहा है कि उच्च प्रबंधन से वार्ता जारी है।

कर्मचारियों ने सभी यूनिटों को संदेश भेजकर स्थिति की जानकारी दी है और कहा है कि जब तक समाधान नहीं निकलता, सभी केंद्र तदनुसार अपनी व्यवस्था करें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dilip kumar mishra

    October 1, 2025 at 6:56 am

    सहारा में किसी सीनियर का पैसा बकाया नहीं होग़ा लेकिन 2014 के बाद से चापलूसों के अलावा किसी क़ो पूरा वेतन nahदिए जो रिटायर हो गये उन्हें तो भूखे मार रहे हैं, उन्ही की बकाया सैलरी का ब्याज खा रहे हैं औऱ उन्ही क़ो उन्ही की बकाया सैलरी नहीं दे रहे ग्रेजुटी तक नहीं दिये,मिडिया भी क्या कहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन