Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सत्ता के गुलाम DD न्यूज़ ने बिहार में एनडीए की बढ़त का किया दावा, भड़का विपक्ष

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच डीडी न्यूज़ के एक ट्वीट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। राष्ट्रीय प्रसारक ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा — “NDA’s Lead in the First Phase, the Wave Continues in the Second Phase Too” यानी “पहले चरण में एनडीए की बढ़त, दूसरे चरण में भी लहर जारी।”

यह पोस्ट तब किया गया जब राज्य में मतदान प्रक्रिया चल रही थी। चुनाव आयोग की आचार संहिता के तहत किसी भी सरकारी माध्यम या संस्थान को इस तरह के राजनीतिक दावे या रुझान प्रकाशित करने की अनुमति नहीं होती, क्योंकि इससे मतदाताओं पर प्रभाव पड़ सकता है।

डीडी न्यूज़ का यह ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पोस्ट पर आधारित था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले चरण में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल की है और दूसरे चरण में भी “लहर” दिख रही है। डीडी न्यूज़ ने इस कथन को लगभग प्रचार की शैली में दोहराया, जिससे सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

गौरतलब है कि डीडी न्यूज़ देश का राष्ट्रीय समाचार चैनल है, जिसे सूचना और प्रसारण मंत्रालय संचालित करता है। चुनावी अवधि में ऐसे ट्वीट सरकारी निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हैं।


टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा DD की इस हरकत पर लिखती हैं-

तो DD News Hindi देश का राष्ट्रीय प्रसारक है, जो टैक्सपेयर के पैसों से चलता है। लेकिन सवाल ये है — उसे कैसे पता कि बिहार में एनडीए जीत रही है?

चुनाव के दूसरे चरण से पहले “लहर” चलने का दावा कर वो किसके इशारे पर माहौल बना रहा है? क्या यह मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश नहीं है?

जिस चैनल के एडिटर-इन-चीफ कभी धोखाधड़ी और उगाही के आरोप में जेल जा चुके हों, वह अब भी उसी पुराने अंदाज़ में चुनावी खेल खेलते दिख रहे हैं — लगता है, पुरानी आदतें आसानी से जाती नहीं!


वहीं, कांग्रेस केरला के एक्स हैंडल से ट्वीट किया गया है कि-

तो डीडी न्यूज़ को कैसे पता चल गया कि पहले चरण की वोटिंग में एनडीए आगे है और दूसरे चरण में भी ‘लहर’ जारी है?

गिनती तो 14 नवंबर को होनी है — क्या नतीजे वोटिंग पूरी होने से पहले ही तैयार हो गए हैं? अगर ऐसा है तो फिर डीडी न्यूज़ इन्हें अभी क्यों नहीं प्रकाशित कर देता? इससे देश का काफी समय और पैसा दोनों बच जाएंगे!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन