Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप केस: 3000 नेता, अफसर, पत्रकार जांच के घेरे में, CG पुलिस ने तैयार की संदिग्धों की सूची

  • 70 एफआईआर
  • 300 से ज्यादा गिरफ्तार
  • दुबई से चल रहा नेटवर्क

नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप नेटवर्क पर छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है। दुर्ग पुलिस ने करीब 3,000 संदिग्धों की सूची तैयार की है। इन व्यक्तियों के मोबाइल डेटा, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और डिजिटल वॉलेट गतिविधियों की बारीकी से निगरानी हो रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि ये लोग ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट से जुड़े हो सकते हैं।

इस हाई-प्रोफाइल सूची में स्थानीय राजनीतिक नेताओं, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और कुछ पत्रकारों के नाम भी शामिल हैं। अब तक 70 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 300 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मामले की जांच सीबीआई और ईडी भी कर रही हैं।

‘किसी को राजनीतिक या प्रशासनिक छूट नहीं’

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को उसके राजनीतिक, सामाजिक या आधिकारिक प्रभाव के आधार पर कोई रियायत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में बड़ी गिरफ्तारी, संपत्तियों की जब्ती और आर्थिक अपराध से जुड़ी कार्रवाई तेज होगी।

दुबई से संचालित महादेव नेटवर्क

महादेव सट्टा ऐप केस मूल रूप से एक ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट से जुड़ा है, जिसकी जड़ें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले तक जाती हैं। यह प्लेटफॉर्म क्रिकेट, फुटबॉल सहित कई खेलों पर सट्टा लगाने के लिए आईडी बेचता है।

इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल बताए जाते हैं। दोनों भिलाई के निवासी हैं और वर्तमान में दुबई से पूरे ऑपरेशन का संचालन कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अनन्त

    December 8, 2025 at 2:55 pm

    ये सब नौटंकी है भाजपा और छत्तीसगढ़ पुलिस की मिली भगत है सब को पता है महादेव एप्प का कितना पैसा किस भाजपा नेता को जाता है
    पुलिस की बात करो तो यूट्यूब वाले sp साहब का निलंबन छोडो उनके लिए नया पद बनाकर पुलिस प्रशिक्षण एकादमी में बैठा दिया गया है और पुलिस के दुसरे बडे अधिकारी शांत होकर बैठे हैं सिपाही बलि के बकरे बन रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन