Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अरे अजीत, मोदी जी तो पुतिन को भी गंगा नहवा दिए.. पता चला कि नहीं?

अजीत अंजुम-

अरे अजीत, मोदी जी तो पुतिन को भी गंगा नहवा दिए. पता चला कि नहीं?

आज सुबह – सुबह मेरी माता जी ने अपना मोबाइल दिखाते हुए जब ये सूचना दी तो मैंने उनका मोबाइल देखे बगैर पहले तो कहा – मां, ये फर्जी और बकवास बात है. तब उन्होंने एक फोटो दिखाया.

फिर मैंने उनको समझाया कि फेसबुक में आने वाली ऐसी सूचनाओं पर यकीन न किया करें.

अब इसी से आप अंदाजा लगा लीजिए कि व्हाट्सएप के जरिए किस तरह फर्जी जानकारियों की बाढ़ करोड़ों लोगों के मोबाइल में आ रही है. मेरी बुजुर्ग माता जी तो इसका जरा भी अंदाज़ा नहीं है कि उनके फेसबुक पर आ रही ऐसी सूचनाओं का तथ्य से कोई लेना – देना नहीं है.

हर रोज कुछ न कुछ बताती और पूछती रहती हैं. मैं भी हैरान होता रहता हूं कि कैसे सुनियोजित तरीके से लोगों के दिमाग में ऐसी फर्जी सूचनाएं भरी जा रही हैं.

हमारी माताजी की तरह लाखों बुजुर्गों को पता भी नहीं चलता होगा कि उनके पास आ रही ऐसी सूचनाएं पूरी तरफ से फर्जी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन