Connect with us

Hi, what are you looking for?

दिल्ली

जंतर-मंतर पर सरकारी आतंक : गले में प्रेस कार्ड, माइक हाथ में हो… पत्रकारों को रौंदने का दिल्ली पुलिस को फरमान है?

CPJ Asia tweet: Vivek Gupta, a video journalist with No Noise Stories, detained by Delhi Police while covering protests; CPJ calls for immediate release and press freedom, includes #PressFreedom and link to No Noise Stories.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। लोगों के अंदर नाराजगी देखी जा रही है। सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा भर चुका है। वहीं, सरकार जनता और युवाओं की बात मानने की बजाय दमन पर उतारू है। पिछले दो दिनों में जंतर-मंतर पर पहुंचे हजारों लोगों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना है। इनमें कई संस्थानों के पत्रकारों का नाम भी शामिल है। अब एक बार फिर ताजा तस्वीर जो निकलकर सामने आई है उसमें फिर से पत्रकारों पर सरकारी आतंक कहर बनकर बरसा है। एएनएस मीडिया ग्रुप के पत्रकार विवेक गुप्ता और कानपुर से दिल्ली आंदोलन कवर करने पहुंचे पत्रकार जितेश सिंह चौहान समेत कुछ अन्य पत्रकारों को डिटेन किए जाने की बात सामने आई है।


नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की कवरेज के दौरान राष्ट्रीय समाचार एजेंसी और मीडिया संस्थान NNS Media Group के कैमरापर्सन विवेक गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। NNS Media Group के मुताबिक, विवेक के पास वैध प्रेस आईडी थी, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

NNS Media Group ने इस कार्रवाई पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों के बिना अनावश्यक बाधा के रिपोर्टिंग करने के अधिकार को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

Crowded airplane cabin with passengers standing in the narrow aisle, facing different directions, heads down.
इसी बस में विवेक गुप्ता समेत अन्य पत्रकारों व नागरिकों को डिटेन कर ले गई दिल्ली पुलिस
Portrait of a man with dark hair in a white shirt and a patterned lanyard, looking at the camera in a blue-painted stairwell.
वीडियो जर्नलिस्ट विवेक गुप्ता

मीडिया संस्थान ने विवेक गुप्ता के साथ एकजुटता जताते हुए दिल्ली पुलिस से इस कार्रवाई के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की है।

NNS Media Group भारत में राष्ट्रीय समाचार एजेंसी और मीडिया संस्थान के रूप में काम करता है। संस्थान का कहना है कि प्रदर्शन की कवरेज के दौरान पत्रकारों को उनके काम से रोकना और वैध प्रेस पहचान पत्र होने के बावजूद हिरासत में लेना गंभीर चिंता का विषय है।

फिलहाल, विवेक गुप्ता को हिरासत में लिए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। हिरासत की परिस्थितियों और उनकी रिहाई से संबंधित विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध नहीं है।


Woman being interviewed on a bus holds a large microphone toward camera, with a man beside her and passengers in the background.

कानपुर से दिल्ली आंदोलन को कवर करने गए पत्रकार Jitesh Singh Chauhan को दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया है..
जितेश बता रहे हैं कि जंतर मंतर पर 60 साल की एक बुजुर्ग महिला प्रदर्शन का समर्थन करने आयी क्यों की उनके घर में 12 मे 6 वोट काट दिए हैं..महिला से वहां एक व्यक्ति कहता है कि आप अपनी सीमाएं लांघ रही हैं, महिला हो घर पर रहो..दिल्ली पुलिस उस व्यक्ति को रोकने के बजाए उस व्यक्ति से सवाल करने पर जितेश को डिटेन करती है..जितेश ये भी लिख रहे हैं कि हमारी साथी महिला रिपोर्टर के साथ भी पुलिस यही बर्ताव करती है..
मीडियाकर्मियों को डिटेन करना, उनके साथ बदसलूकी करने का आदेश किसने दिया होगा..?
ये भी एक प्रकार की अघोषित इमरजेंसी ही है न..?
-अतुल तिवारी आक्रोश

Related News…

जंतर-मंतर कवरेज की कीमत: स्क्रॉल, क्विंट, एनबीटी के पत्रकार दिल्ली पुलिस की हिरासत में

दिल्ली में अरेस्ट हुए न्यूज़लॉन्ड्री के पत्रकार रिहा, कई तो इंटरनेट बंद होने की जानकारी देने पर उठा लिए गये!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन