Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कोबरापोस्ट के स्टिंग में ‘भास्कर’ के धरे जाने पर ये अखबार हुआ खुश, छाप दी लंबी चौड़ी खबर

दैनिक भास्कर वालों ने भले ही कोर्ट से स्टे लेकर कोबरापोस्ट को अपने खिलाफ स्टिंग दिखाने से रोक दिया हो लेकिन इससे यह तो साबित हो ही गया कि भास्कर वाले स्टिंग में फंसे हुए हैं, जिसकी वजह से इन्हें भाग कर कोर्ट जाना पड़ा. भोपाल से प्रकाशित होने वाले पीपुल्स समाचार नामक अखबार की भास्कर समूह से जबरदस्त लड़ाई चलती है.

पीपुल्स समाचार कोई भी मौका नहीं छोड़ता है दैनिक भास्कर के खिलाफ छापने. जब पीपुल्स समाचार के प्रबंधन को मालूम चला कि कोबरा पोस्ट के स्टिंग में भास्कर वाले फंस गए हैं और कोर्ट से स्टे ले आए हैं तो इन्होंने अपने अखबार में हर्षोल्लास के साथ लंबी चौड़ी खबर छाप दी कि ”पैसे लेकर समाचार छापने के स्टिंग में फंसा दैनिक भास्कर”.

ज्ञात हो कि दो दर्जन से ज्यादा मीडिया हाउसों के खिलाफ कोबरा पोस्ट के स्टिंग की खबर को शायद ही किसी अखबार और चैनल ने विस्तार से छापा व दिखाया हो. वजह ये कि ज्यादातर अखबार और चैनल इस स्टिंग में धरे गए. जो न धरे गए वह ”जान बची तो लाखों पाए” के अंदाज में चुप होकर बैठ गए हैं. वहीं कुछ मीडिया हाउस भाईचारा निभा रहे हैं, चोर-चोर मौसेरे भाई वाला भाईचारा.

वहीं, कोई अखबार इसलिए खुश होकर खबर छाप गया क्योंकि इस स्टिंग में उसका कोई दुश्मन मीडिया हाउस फंसा है. पीपुल्स समाचार ने दैनिक भास्कर के स्टिंग में धरे जाने पर लंबी-चौड़ी खबर इसीलिए छापी क्योंकि उसका भास्कर से पुरानी दुश्मनी है. सो, लगे हाथ गोल सेटल करने के वास्ते पीपुल्स ने जोरदार तरीके से खबर छापी. जो भी हो, पीपुल्स के इस कदम से भोपाल के पाठकों को कम से कम यह तो पता चला होगा कि कोबरा पोस्ट ने स्टिंग किया मीडिया हाउसों का और उसमें भास्कर वाले फंस गए हैं.

पढ़ें पीपुल्स समाचार में छपी खबर….



ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Yuvraj

    September 11, 2018 at 4:50 am

    Dainik Bhaskar vale sirf paise k liye kise k bhi Jan se khel jate h kripya dainik Bhaskar padna chhod de dhanywad…
    Ek aam janta….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन