Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

इंटरव्यू

मीडिया घरानों को नंगा करने वाले ‘कोबरा पोस्ट’ के संपादक अनिरुद्ध बहल का वीडियो इंटरव्यू देखें

दो पार्ट में मीडिया घरानों का स्टिंग कराने वाली मीडिया कंपनी कोबरापोस्ट के कर्ताधर्ता हैं अनिरुद्ध बहल. चमक-दमक और प्रचार से दूर रहने वाले इस शख्स के बारे में लोग कम ही जानते हैं. भड़ास के संस्थापक और संपादक यशवंत सिंह ने कल नोएडा स्थित कोबरापोस्ट के आफिस जाकर अनिरुद्ध बहल का एक विस्तृत वीडियो इंटरव्यू किया.

मेरठ, इलाहाबाद, बनारस और कोलकाता. इन तीन शहरों से अनिरुद्ध बहल का खास नाता है. कैसा, यह इस वीडियो इंटरव्यू के जरिए जान सकते हैं. अनिरुद्ध बहल ने इलाहाबादी स्टाइल में एक चुटकुला तब सुनाया, जब उनसे पूछा गया कि वह आखिर अपने भीतर इतनी हिम्मत कहां से लाते हैं.

अनिरुद्ध बहल को मारने के लिए कभी शूटर भेजे गए थे. इसका खुलासा तत्कालीन खुफिया एजेंसियों के अफसरों ने किया था. तब अनिरुद्ध बहल की जान खतरे में देख उन्हें सेक्युरिटी दी गई थी लेकिन मोदी सरकार आते ही यह सेक्युरिटी कवर हटा लिया गया. सेक्युरिटी हटाए जाने की यह बात खुद अनिरुद्ध बहल ने इंटरव्यू के दौरान बताई.

मां काली के भक्त अनिरुद्ध बहल ने आज के बिकाऊ दौर में जिस किस्म की पत्रकारिता पिछले पंद्रह वर्षों में कोबरा पोस्ट के जरिए कर दी, वह एक मिसाल है, जहां अब कम ही लोग पहुंच सकते हैं. नए पत्रकारों के रोल मॉडल अनिरुद्ध बहल की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में यशवंत ने इस इंटरव्यू के जरिए ताकझांक की कोशिश की. इस दौरान कभी हंसी-ठहाके लगे तो कभी पूरे मीडिया परिदृश्य पर गंभीर विमर्श हुआ.

यह वीडियो इंटरव्यू हर उस शख्स को जरूर देखना चाहिए जो मीडिया से किसी किस्म का नाता रखता है या मीडिया से किसी किस्म की उम्मीद पालता है.

देखें वीडियो….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. Vikram Sen

    May 27, 2018 at 11:13 am

    आपके साहस को ह्रदय से प्रणाम।

  2. Vikram Sen

    May 27, 2018 at 11:13 am

    आप मेरे आदर्श हैं।

  3. राजेश कौशिक

    January 10, 2019 at 5:25 am

    सर चरण स्पर्श
    आप मेरे हमेशा आदर्श रहे है।मै आपसे मिलने का समय चाहता हूँ, मैं बहुत बार आपके ऑफिस गया हूं मगर अफ़सोस कभी आपके दर्शन नही हो पाए।आप से प्राथना है मिलने का समय दे।
    8077590522
    राजेश कौशिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन