Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अमरेश्वरी चरण सिन्हा बने बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के दरभंगा जिलाध्यक्ष, शशि मोहन महासचिव

दरभंगा. बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की दरभंगा जिला इकाई का गठन कर लिया गया है. यूनियन के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुए चुनाव में सन्मार्ग के संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार अमरेश्वरी चरण सिन्हा को अध्यक्ष और इंडिया न्यूज़ चैनल के संवाददाता शशि मोहन “भारद्वाज” को महासचिव चुना गया.

इसके अलावा राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रभारी संजीव कुमार और दैनिक जागरण के संवाददाता मुकेश कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष चुना गया जबकि ज़ी मीडिया के संवाददाता मुकेश कुमार और ई टीवी भारत के रिपोर्टर विजय कुमार श्रीवास्तव को सचिव बनाया गया है.

वहीं प्रभात खबर के विशाल भंडारी को कोषाध्यक्ष चुना गया है. दैनिक जागरण के संवाददाता विनय कुमार को कार्यालय संचालक और दैनिक भास्कर के संवाददाता राजीव रंजन झा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. इन पदाधिकारियों के अलावा 19 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है. इसमें विभिन्न पत्रकारों के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में हरेकृष्ण सिंह शामिल हैं.

इस चुनाव में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे, जिनमें इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन, नई दिल्ली के सचिव अमर मोहन प्रसाद और कार्यकारिणी सदस्य शिवेंद्र सिंह के अलावा बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की राज्य कार्यकारिणी सदस्य सीटू तिवारी मौजूद थीं.

इसके पहले बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से ललित नारायण मिथिला विवि के वाणिज्य एवं प्रबंधन संस्थान के सभागार में “लोकतंत्र की सफलता में मीडिया की भूमिका” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरवड़े ने किया.

अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विवि के कुलपति प्रो एसके सिंह, दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी और एसएसपी मनोज कुमार मौजूद थे. इस कार्यक्रम शामिल होने के लिये जिले भर से करीब दो सौ पत्रकार पहुंचे थे.

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिये 18 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिनमें चार दिवंगत पत्रकार भी शामिल थे. कार्यक्रम का मंच संचालन विजय कुमार श्रीवास्तव ने किया. अतिथियों का स्वागत शशि मोहन “भारद्वाज” और धन्यवाद ज्ञापन अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने किया.

अतिथियों ने अपने संबोधन में देश के विकास में मीडिया की बड़ी भूमिका को स्वीकार किया. साथ ही देश मे वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों से मीडिया को आगाह किया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव ने बताया कि जल्द ही यूनियन की ओर से सदस्यता अभियान चला कर नये सदस्यों को जोड़ा जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन