Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण के संपादक आनंद शर्मा की सेहत खराब, अस्पताल में भर्ती

दैनिक जागरण, कानपुर के संपादक आनंद शर्मा की सेहत काफी खराब हो जाने की खबर आ रही है. बताया जाता है कि उन्हें थायराइड और शुगर की दिक्कत काफी बढ़ गई है जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. वे काफी समय से अस्पताल में हैं.

खराब सेहत की वजह से ही दैनिक जागरण कानपुर के लिए प्रबंधन ने नया संपादक अप्वाइंट किया और आनंद शर्मा को फिलहाल रुटीन के कामकाज से मुक्त रखा है ताकि वह बेहतर तरीके से बिना दबाव के अपना इलाज करा सकें.

कुछ लोगों का कहना है कि आनंद शर्मा को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है क्योंकि उनकी हालत बिगड़ती जा रही है. आनंद शर्मा दैनिक जागरण के साथ कई दशक से हैं और वह दैनिक जागरण आगरा में लंबे समय तक रहे. बाद में उनका तबादला दैनिक जागरण कानपुर के संपादक के रूप में किया गया था.

अभी हाल में ही दैनिक जागरण में संपादक लेवल पर जो लंबे चौड़े तबादले हुए उसमें कानपुर में नया संपादक तो भेजा गया लेकिन आनंद शर्मा का कहीं जिक्र नहीं था कि उन्हें कहां का संपादक बनाया गया है. बाद में पता चला कि आनंद शर्मा शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है.

नई सूचनाएं बता रही हैं कि उनकी हालत खराब हो गई है जिसके कारण उन्हें डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है. आनंद को जानने वाले और उनके परिजन उनके शीघ्र स्वस्थ होने और फिर से मीडिया के मैदान में उतरने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. विकास मिश्रा

    January 31, 2019 at 11:09 am

    मेरी जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अक्षमता व कानपुर जागरण के पुराने और काबिल लोगों को बाहर करने से हुए नुकसान को देखते हुए प्रबंधन ने उन्हें दिल्ली संबद्घ कर लिया है। खराब सेहत तो बहाना लग रहा हैं।

  2. नेहा तिवारी

    January 31, 2019 at 11:48 am

    हमने तो हाल में ही इनको बिल्कुल स्वस्थ्य हालत में कानपुर में देखा है।

  3. वीरेन्द्र चौधरी

    February 1, 2019 at 9:50 am

    उनके शीघ्र स्वास्थ की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन