Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

126वीं जयंती पर कर्मवीर विद्यापीठ में माखनलाल चतुर्वेदी की पत्रकारिता को नमन

खंडवा (म.प्र.) : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के परिसर कर्मवीर विद्यापीठ, खंडवा में आज 4 अप्रैल को पं. माखनलाल चतुर्वेदी की 126 वीं जयंती पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। 

खंडवा (म.प्र.) : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के परिसर कर्मवीर विद्यापीठ, खंडवा में आज 4 अप्रैल को पं. माखनलाल चतुर्वेदी की 126 वीं जयंती पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय कन्या महाविद्यालय, खंडवा के प्राचार्य डॉ. श्रीराम परिहार ने अपने व्याख्यान में माखनलाल चतुर्वेदी की पत्रकारिता को नमन करते हुए, लोकमान्यतिलक को राजनीतिक गुरु, महात्मा गांधी को राजनीतिक गुरु व माधवराव सप्रे को पत्रकारिता गुरु बताया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के कर्म के सिद्धांत से प्रेरित होकर उन्होंने अपने समाचार पत्र का नाम ‘कर्मवीर‘ रखा। आज की युवा पीढ़ी, जो पत्रकारिता के माध्यम से देश सेवा के लिए तत्पर है, उनके लिए माखनदादा मार्गदर्शक के रूप में सदैव उपस्थित हैं।

इस अवसर पर तीन पुलिया स्थित पं. माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कर्मवीर विद्यापीठ में माखन दादा की याद में आयोजित व्याख्यानमाला की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कर्मवीर विद्यापीठ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। स्वागत उद्बोधन विद्यापीठ के सामान्य प्रशासन प्रमुख राजेंद्र परसाई द्वारा दिया गया। 

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्वेता चौधरी व आभार परिसर के पुस्कालय प्रभारी ओपी चौरे ने किया। इस अवसर पर कर्मवीर विद्यापीठ की मीनिता दीवान, प्रीतेश अग्निहोत्री, शिवेन्द्र मिश्रा आदि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन