Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी खरीद रहे हैं तो पहले यह पढ़ लें

Sunil Singh Baghel : रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ले रहे हैं तो एकबार सोच लें.. कंपनी के अब और पालिसी बेचने पर रोक लग गई है। कारण सॉल्वेंसी का,तय मानक से आधी से भी कम रह जाना।

हालांकि इंश्योरेंस रेगुलेटरी अथॉरिटी (आईआरडीएआई) की इस लाडली कंपनी पर मेहरबानी तो देखिए… इसने यह रोक तब लगाई है जब रिलायंस हेल्थ की भुगतान करने की क्षमता, तय मानक (150%) से आधी से भी कम (63%) रह गई है।

बीमा के नियमानुसार सेवा प्रदाता की सॉल्वेंसी मार्जिन कुल पॉलिसियों की संख्या के अनुसार हर समय 150% होना चाहिए.. जून 2018 में कामकाज शुरू करने वाली रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस कि सॉल्वेंसी जून 2018 में 106 पर्सेंट रह गई.. अगस्त में घटकर यह 77% परसेंट तो सितंबर एंड में यह घटकर 63% रह गई..

पहले तो IRDAI ने चुप्पी साधे रखी.. फिर नोटिस दिया लेकिन ‘सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का’ की तर्ज पर कंपनी ने जवाब देना तक जरूरी नहीं समझा.. अब जबकि सॉल्वेंसी मार्जिन घटकर महज 63% रह गई है तब जाकर और हेल्थ पॉलिसी बेचने पर, रोक लगाने का आदेश जारी किया है..

सॉलवेंसी -एक देनदारी को कवर करने के लिए, पर्याप्त संपत्ति रखने वाले व्यवसाय की क्षमता है।

हम हिंदी अखबार वाले आपको यह खबर नहीं बताएंगे..

राफेल बनाऊंगा.. अंकल राफेल बनाऊंगा..

मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर जाकर यह खबर ढूंढ सकते हैं..

इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह बघेल की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन