Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

खनन कारोबारियों ने फर्जी पत्रकार का स्टिंग कर लिया! देखें वीडियो

लखीमपुर-खीरी में पलिया कलां है. यहां के एक फर्जी पत्रकार विद्या भूषण श्रीवास्तव का खनन कारोबारियों ने अवैध वसूली करते स्टिंग कर लिया और बाद में इस वीडियो को वायरल कर दिया. यह फर्जी पत्रकार खबर छापने की धमकी देता था.

कई वाहन चालकों ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया कि एक फर्जी पत्रकार उनसे 120 रुपये महीने मैजिक नामक गाड़ी चलाने के नाम पर अवैध धन उगाही कर रहा है. इससे पहले ग्राम कमलापुरी की पूर्व कोटेदार जमीला ने विद्याभूषण पर 28000 रुपये अवैध तरीके से वसूलने का आरोप लगाया था। कोटेदार का कहना है कि कोटा निरस्त होने पर बहाल कराने का आश्वासन दिया था।

आपको बता दें कि पलिया नगर में इन दिनों फर्जी पत्रकारों की बाढ़ सी आ गई है। कोई नशे के धंधे में लिप्त है तो कोई अन्य गैर कानूनी काम कर रहा है। कुछ लोग ऐसे हैं जो कोई काम नहीं कर रहे हैं लेकिन खर्चे आलीशान हैं। सभी लोग चार पांच फर्जी पत्रकारों का समूह बनाकर किसी कोटेदार, प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक आदि लोगों को निशाना बनाकर ठगते हैं।

संबंधित वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

Bana Liya Video

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन