Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

…तो इंडिया टुडे सबसे बड़ा ‘चोर’ है?

-सन्तोष सिंह-

कल सारे मीडिया वाले दिन भर अर्नब और उसके रिपब्लिक को 420 और टीआरपी चोर बताते रहे, पर शाम होते होते FIR में टीवी-टुडे का नाम निकल गया। उसी टीवी-टुडे और आज तक का, जो अर्नब पर कार्यवाही के लिये सबसे वोकल था। अभी FIR में नाम देख कर मुंह छुपाने और झूठ बोल के सफाई देने में व्यस्त हैं।

सवाल यह है कि पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीवी-टुडे के बदले रिपब्लिक का कनाम क्यों लिया, क्या इतना बड़ा ऐलान करने के पहले FIR की कॉपी नही देखी थी या देखने के बाद भी अर्नब को फंसाना चाहते थे?

सोचिये, इन्ही सब झूठे चैनलों और परमबीर सिंह ने सुशान्त केस को सुसाइड केस में बदलने के लिये जान भिड़ा दी, दिन-रात एक किया, एक सन्दिग्ध को पोस्टर-गर्ल बनाया। इसलिये सुशान्त केस का अंजाम चाहे जो हो, मेरा सन्देह बना रहेगा।

देखें सोशल मीडिया पर इस कांड से सम्बंधित कुछ प्रतिक्रियाओं के स्क्रीनशॉट-

सोशल मीडिया एक्टिविस्ट संतोष सिंह की एफबी वॉल से.


इंडिया टुडे का पक्ष जानने के लिए नीचे दिए शीर्षक पर क्लिक करें-

इंडिया टुडे ग्रुप का स्पष्टीकरण देखें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. प्रकाश

    October 9, 2020 at 10:04 am

    ये हमाम सब नंगे हैं कौन दुध का धुला है सभी चैनलों में एक स्पेशल डिपार्टमेंट हैं जो केवल औपरेटर से लेकर टीआरपी दाता को खरीदने का काम करता आपको याद होगा पहले केवल औपरेटर को पैसे के साथ साथ विदेशी टुर पर भेजा जाता था वह क्या था चैनल को नंबर के हिसाब से चलाने के लिए पैसा दिया जाता था अब भी डिस औपरेटर को पैसे दिए जाते हैं और वह गुप्त बजट होता है। जिस में टीआरपी डिपार्टमेंट और अब मार्केटिंग डिपार्टमेंट मिल कर काम कर्ता है अगर सब चैनलों और टीआरपी दाता के खाते एक बार सरकार चैक कराले तो पता चल जाएगा मगर ऐसा हो नहीं सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन