Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दांत गलत तरीक़े से उखड़वाना पड़ा महँगा, युवा पत्रकार को कैंसर, आर्थिक मदद की जरूरत

विजय विनीत-

मिर्जापुर के नमक-रोटी कांड को उजागर करने वाले युवा पत्रकार पवन जायसवाल का जीवन खतरे में पड़ गया है। हाल में परीक्षण से पता चला है कि इन्हें कैंसर जैसी घातक बीमारी है।

करीब तीन महीने पहले दांत में दर्द हुआ तो उन्होंने इलाके के एक झोला छाप डेंटिस्ट को दिखाया। डाक्टर ने उनका एक दांत गलत ढंग से उखाड़ दिया और उपचार में घोर लापरवाही बरती। धीरे-धीरे इनकी हालत बिगड़ती चली गई। हम सभी ने प्रयास कर बनारस के कई विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिखाया। सिटी स्कैन, वायप्सी से लेकर तमाम जांचें हुई, जिसमें जानलेवा कैंसर की पुष्टि हो चुकी है।

जुझारू कलमकार पवन जायसवाल की आर्थिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं है। महंगे इलाज का खर्च जुटा पाना इनके लिए बेहद मुश्किल है। जन-सरोकारों के लिए पत्रकारिता करने वाले इस पत्रकार के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इन्हीं के कंधे पर बूढ़ी मां की जिम्मेदारी भी है।

तंगी से जूझ रहे इस कलमकार का परिवार बेहद परेशान है। चिकित्सकीय परीक्षण और दीर्घकालिक इलाज के लिए पवन जायसवाल ने अपनी पत्नी और मां का आभूषण बेचना शुरू दिया है। इस जांबाज पत्रकार का जीवन बचाने के लिए हम सभी को आगे आकर मदद करने की जरूरत है।

इनका मोबाइल नंबर 7600997711 है।

स्टेट बैंक आफ इंडिया के अकाउंट नंबर-31021075697 और आईएफसी कोड SBIN0012729, शाखा-अहरौरा (मिर्जापुर) के जरिए इन्हें मदद भेजी जा सकती है। इनके फोन-पे का नंबर है-7600997711

वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत (वाराणसी) की रिपोर्ट! संपर्क-7068509999

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन