Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

देहरादून में वो कौन स्टिंगर है जो करोड़ों का मालिक बन गया?

गिरीश पंत ने की उत्तराखंड के पत्रकारों की संपत्ति जांच की मांग

देहरादून नगर निगम में जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड के द्विवार्षिक सम्मेलन में संघटन महामंत्री गिरीश पंत ने अपनी मागो को लेकर राज्य सरकार को दिए गए एक पत्र में उत्तराखंड में पत्रकारों की संपत्ति जाँच की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से कई पत्रकारों ने अकूत सम्पत्ति अर्जित कर ली है. राज्य में जब ऐसे पत्रकारों का हुजूम बढ़ने लगा है जो दलाली से लेकर कई तरह के गोरखधंधों में अपनी पत्रकारिता को नीलाम कर देते हैं और नोटों की चमक के आगे अपना जमीर बेच देते हैं.

ऐसे लोगों से राज्य में किसी तरह की ईमानदारी का भरोसा नहीं किया जा सकता है.  उत्तराखंड के देहरादून में कई ऐसे पत्रकारों ने अपनी बेनामी सम्पत्ति से लेकर नामी संपत्ति अर्जित कर ली है जिनके महीने का वेतन इतना नहीं होता जितनी संपत्ति अर्जित की गयी है. सवाल उठ रहा है कि आखिर ये दौलत कहां से आ गयी. मांग की गयी कि राज्य सरकार अगर पत्रकारों की सम्पत्ति जाँच की आवाज़ को सुनती है तो कई ऐसे पत्रकारों की अकूत संपत्ति सामने आ सकती है जो थोड़े से कम समय में करोड़ो के मालिक बन गए हैं.

स्टिंग करने वाला एक निजी टीवी न्यूज़ चैनल का स्टिंगर भी देहरादून में करोड़ों का मालिक बन गया है. इसका महीने का वेतन सिर्फ पांच से दस हज़ार होता था. वो आखिर कैसे करोड़ों की धन सम्पदा का मालिक बन गया. इसको कुछ समय पहले एक शिकायत पर न्यूज़ चैनल से हटाया गया था और न्यूज़ चैनल की जाँच में लगाए गए आरोप सही साबित हुए थे. ये भी जाँच का विषय राज्य सरकार के लिए हो सकता है.

जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड के द्विवार्षिक अधिवेशन की तस्वीरें देखने के लिए नीचे क्लिक करें…

Pics of union election

मूल खबर….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन