Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एनआरएचएम स्कैम उजागर करने वाले अधिकारी के पीछे पड़ गए अमर उजाला के पत्रकार!

पीलीभीत में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात धीरेंद्र सिंह वो शख्स हैं जिन्होंने यूपी के एनआरएचएम स्कैम का खुलासा किया. उन्हें ढेरों पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र मिले. पर इन दिनों पीलीभीत के अमर उजाला ब्यूरो में तैनात दो पत्रकार इन धीरेंद्र सिंह के पीछे पड़ गए हैं और इन्हें बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे. इन पत्रकारों की हरकत के खिलाफ धीरेंद्र ने सीबीआई डायरेक्टर और अमर उजाला के मालिक को पत्र भेजा. फिलहाल उन्हें न तो कहीं से कोई जवाब मिला है और न ही अमर उजाला के एजेंडाबाज पत्रकारों की हरकत से राहत.

धीरेंद्र सिंह का आरोप है कि अमर उजाला के पत्रकारों के रिश्ते एनआरएचएम के घोटालेबाजों से है. यही वजह है कि अमर उजाला के पीलीभीत ब्यूरो चीफ संजीव पाठक व संवाददाता महिपाल ने व्हिसल ब्लोवर हेल्थ ऑफीसर धीरेन्द्र सिंह के विरुद्ध लगातार खबरें प्रकाशित कर रहे हैं.

पढ़ें सीबीआई के डायरेक्टर को लिखा गया धीरेंद्र सिंह का पत्र… इसमें अमर उजाला के एजेंडाबाज पत्रकारों के नाम-काम भी खोले गए हैं….

(भड़ास पर जल्द सुनिए इन एजेंडाबाज पत्रकारों से संबंधित एक आडियो)


इन्हें भी पढ़ें-

NRHM घोटालेबाजों के मददगार बने अमर उजाला पीलीभीत के पत्रकारों के ‘झूठ’ का बिंदुवार जवाब

क्या धीरेंद्र सिंह एनआरएचएम घोटाले के ह्विसल ब्लोवर नहीं हैं?

NRHM घोटालेबाजों के मददगार बने अमर उजाला पीलीभीत के पत्रकारों के ‘झूठ’ का बिंदुवार जवाब

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Abhas Kumar

    September 28, 2019 at 1:39 am

    दलाल पत्रकारों के खिलाफ केस क्यों नहीं ठोंकते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन