Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बिल्ली का अंतिम संस्कार कर पत्रकारों ने इंसानियत को बचा लिया!

मनोज कश्यप-

जिसका कोई नहीं उसका खुदा है… यारों ये हम नहीं कह रहे किताबो में लिखा है यारो क्योंकि इंसानियत अभी भी है जिंदा.

मुरादाबाद के नागफनी क्षेत्र के एक घर में निवास कर रही बिल्ली की पांच बच्चों को जन्म देने के बाद मौत हो गई. जिसके बाद कुछ पत्रकारों ने बिल्ली का अंतिम संस्कार किया.

एक दैनिक अखबार के छायाकार के घर, काफी समय से बिल्ली निवास कर रही थी. कुछ दिन बाद उस बिल्ली ने पांच बच्चों को जन्म दिया और वह बीमार पडने लगी. इस दौरान कैमरामैन ने बिल्ली और बिल्ली के बच्चों को देखा तो, दिल पसीज गया. इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए वे तुरंत बिल्ली को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर द्वारा ट्रीटमेंट किया गया.

इलाज के बाद घर लौटी बिल्ली की मौत हो गई. उसकी मौत से पूरे घर का माहौल गमगीन हो गया. इसके बाद अखबार के छायाकार व चार अन्य पत्रकार उस बिल्ली को उठाकर रामगंगा घाट लेकर पहुंचे जहां उसका अंतिम संस्कार करके मानवता व इंसानियत की मिसाल पेश की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन