Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आज तक, न्यूज़18 और इंडिया टीवी पर वोटिंग के दिन मोदी-शाह का इंटरव्यू कैसे चल रहा है?

सुप्रिया श्रीनेत-

आज मतदान का चौथा चरण है और सुबह से नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू ताबड़तोड़ रिपीट-मोड में चल रहे हैं.

आजतक पर, News18इंडिया पर, India TV पर इंटरव्यू के अलावा नरेंद्र मोदी की गुरुद्वारे में सेवा, उनके भाषण, उनकी रैली भी लगातार दिखाई जा रही है.

आजतक और ABP News पर अमित शाह का भी इंटरव्यू चलाया जा रहा है. नियमतः मतदान के दिन राजनैतिक विज्ञापनों तक पर रोक होती है और मतदान के 2 दिन पहले प्रचार बंद कर दिए जाते हैं जिससे कि मतदाता बिना प्रभावित हुए वोट कर सके.

लेकिन यहाँ तो एकतरफ़ा सिर्फ़ BJP के नेताओं का लगातार इंटरव्यू दिखा रही है और विपक्ष की आवाज़ को ऐसे ग़ायब कर दिया है कि मानो विपक्ष चुनाव ही नहीं लड़ रहा है. चुनाव आयोग से कोई उम्मीद की जानी चाहिए क्या?

‘लेवेल प्लेइंग फ़ील्ड’ परिकल्पना का उल्लंघन होते देख, अभी तक का मीडिया और आयोग का ट्रैक रिकॉर्ड तो सबके सामने है! नरेन्द्र मोदी की हर पैंतरेबाज़ी से हम वाक़िफ़ हैं लेकिन मीडिया तो हमें इस बात का भ्रम भी नहीं रखने देना चाहता कि वो लोकतंत्र का एक हिस्सा है.

चुनाव में उतरा हर प्रत्याशी, हर पार्टी समान है. राष्ट्रीय पार्टी से लेकर एक निर्दलीय प्रत्याशी तक, सभी की बात समान रूप से जनता तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी इसी मीडिया की है. लेकिन…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन