Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार कुमार अभिषेक, नितिन श्रीवास्तव समेत 5 लोगों को मिला एक करोड़ का नोटिस

यूपी के सुल्तानपुर में एक खबर को एकतरफा चलाने को लेकर आज तक के यूपी ब्यूरो चीफ कुमार अभिषेक के साथ चैनल के ही सुल्तानपुर जिले के स्ट्रिंगर नितिन श्रीवास्तव को 1 करोड़ के मानहानि की नोटिस थमाई गयी है.

बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर जिले में प्रसिद्ध चौरासी बाबा आश्रम में वसीयत के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे, दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आश्रम की जमीन हथियाने का आरोप लगाया जा रहा था.

इस विवाद की एक खबर आज तक पर चलायी गयी. जिसमें सिर्फ एक पक्ष की खबर चली, इसके बाद दूसरे पक्ष ने खबर चलने से नाराज होकर सीधे आजतक चैनल, उनके यूपी ब्यूरो चीफ कुमार अभिषेक, स्थानीय स्ट्रिंगर नितिन श्रीवास्तव एक पीएसन्यूज24 नामक यूट्यूब चैनल व एक अन्य के खिलाफ 1 करोड़ की मानहानि का अपने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेज दिया.

देखें नोटिस…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन