Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बरेली के ‘2 टूक’ अखबार को चार रिपोर्टरों ने कहा गुडबाय

सिर्फ एक रिपोर्टर के सहारे बचा 2 टूक

बरेली के संध्या दैनिक अखबार ‘अब बात होगी 2टूक’ को बड़ा झटका लगा है। अखबार को चार रिपोर्टरों ने छोड़ दिया है। इनमें चीफ रिपोर्टर प्रवीण शंखधार, सीनियर रिपोर्टर एके आज़ाद, सीनियर सब एडिटर आफताब अंसारी शामिल हैं। ये तीनों लॉन्चिंग टीम का हिस्सा थे।

इसके अलावा प्रशासनिक रिपोर्टर विपिन सक्सेना ने भी अखबार को अलविदा कहा। चारों रिपोर्टरों की तरफ से अखबार छोड़ने को लेकर अब तक कहीं कोई टिप्पणी नहीं की गई है। फिर भी चर्चा है कि अखबार को अलविदा कहने वाला यह स्टाफ संपादक संजीव द्विवेदी के व्यवहार से खफा था।

वर्तमान में अखबार में सिर्फ एक ही रिपोर्टर मलिक राजपूत रह गए हैं जो संपादक के बेहद खास और करीबी हैं।

इससे पहले अखबार को चीफ रिपोर्टर विक्रांत साहू और समाचार संपादक दिनेश पवन अलविदा कह चुके हैं। विक्रांत साहू भी संपादक के व्यवहार से परेशान होकर अखबार छोड़ गए थे। लॉन्चिंग टीम के हिस्सा रहे प्रवीण शंखधार को काफी मनाने के बाद 4 महीने पहले लाया गया था। वह संपादक के व्यवहार से परेशान होकर पहले भी अखबार छोड़ कर चले गए थे।

अपराधिक घटनाओं को मिर्च मसाला लगाकर लिखने वाले सीनियर रिपोर्टर एके आजाद की खबरों को लेकर भी अखबार चर्चाओं में रहता था। एक जुलाई का अंक सिर्फ एक रिपोर्टर के बूते ही प्रकाशित हुआ है। कोरोना की पहली लहर के बाद से अखबार पीडीएफ फार्मेट में निकल रहा है।

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन