Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी सरकार को वीजा एक्सटेंशन में रुकावट डालने का आरोप देकर दूसरी महिला पत्रकार ने भारत छोड़ा

भारत में प्रेस स्वतंत्रता के हालात दिनो-दिन खराब हो रहे हैं. इसी वर्ष फरवरी में फ्रांस की महिला पत्रकार वैनेसा डौगनैक को भारत छोड़ना पड़ा था. भारत सरकार ने उनकी रिपोर्टिंग पर सवाल उठाते हुए उनका ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड रद्द करने की बात कही थी.

अब वीजा एक्सटेंशन न मिलने के कारण एक ऑस्ट्रेलियाई महिला संवाददाता ने भारत छोड़ दिया है. लेकिन भारत छोड़ने से पहले महिला पत्रकार ने भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर वीजा मिलने में खलल डालने का गंभीर आरोप लगाया है.

फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट का नाम अवनि डियाज़ बताया जा रहा है जो ऑस्ट्रेलिया के नेशनल चैनल, ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन में भारतीय संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं.

ऑस्ट्रेलियाई प्लेटफार्म सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रवादी सरकार द्वारा, डराने-धमकाने और नौकरशाही दखलअंदाजी का अभियान बताया है.

इस मामले में महिला पत्रकार अवनि डियाज़ ने कहा है कि, “वे एबीसी न्यूज के दक्षिण एशिया ब्यूरो की प्रमुख हैं. उनकी पत्रकारिता का हवाला देकर केंद्र सरकार द्वारा शुरू में उनके वीजा एक्सटेंशन से इनकार किए जाने के बाद उन्हें पिछले हफ्ते भारत छोड़ना पड़ा.”

डियाज़ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, पिछले हफ्ते मुझे अचानक भारत छोड़ना पड़ा. मोदी सरकार ने मुझसे यह कहते हुए कि, “मेरी रिपोर्टिंग ने हद पार कर दी है” मेरा वीजा एक्सटेंशन अस्वीकार कर दिया गया है.

महिला संवाददाता ने बताया, “ऑस्ट्रेलियाई सरकार के हस्तक्षेप के बाद उन्हें केवल दो महीने का विस्तार मिला, जिसकी जानकारी उन्हें वापसी की फ्लाइट लेने के 24 घंटे से भी कम समय पहले दी गई.”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले डियाज़ के शो “फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट” का एक एपिसोड यूट्यूब पर ब्लॉक करवा दिया था. इस वीडियो में कनाडाई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की बात की गई थी, जिसके लिए कनाडा के पीएम ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया था.

इस बात को लेकर यूट्यूब की तरफ से एबीसी न्यूज को बताया गया था कि, “उसे निज्जर की मौत और ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा खुफिया संगठन के एजेंट्स की कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया में सिख कार्यकर्ताओं से मुलाकात से जुड़ी स्टोरी को ब्लॉक करने का निर्देश मिला था.”

महिला पत्रकार के ऑस्ट्रेलिया वापसी पर एबीसी न्यूज के पॉडकास्ट रिपोर्ट ‘लुकिंग फॉर मोदी’ के हवाले से कहा गया है कि ‘उनके लिए भारत में काम करना मुश्किल हो गया था और यह इसलिए जानबूझकर किया गया ताकि वे भारत छोड़ दें.’

अवनि डियाज ने बताया कि बीजेपी के आयोजित कार्यक्रमों में जाने में मुश्किल आ रही थी, सरकार उन्हें कवरेज के लिए पास नहीं दे रही थी. डियाज ने जिक्र किया कि, उन्हें और एबीसी न्यूज को बताया गया, उन्हें भारत के आम चुनाव कवर करने की अनुमति नहीं दी सकती.

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने कहा कि, “उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार ने इतना असहज महसूस कराया कि उन्हें मजबूरन देश छोड़ने का फैसला लेना पड़ा.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन