Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अभय ओझा ने iTV नेटवर्क छोड़ा, NDTV से जुड़े सीनियर एंकर सैयद सुहेल

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल अभय ओझा ने iTV नेटवर्क से इस्तीफा दे दिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इसी साल फरवरी में नेटवर्क से जुड़कर बतौर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (टीवी, प्रिंट, डिजिटल और स्पोर्ट्स लीग बिजनेस) जिम्मेदारी संभाली थी।

ओझा के इस्तीफे के कारण और उनके अगले कदम को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। iTV नेटवर्क से पहले वे जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (ZMCL) में सीईओ के पद पर कार्यरत थे।

करीब ढाई दशक के अनुभव के साथ अभय ओझा मीडिया, एफएमसीजी और ई-कॉमर्स सेक्टर में विभिन्न भूमिकाएँ निभा चुके हैं। उन्हें व्यवसाय प्रबंधन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, निवेश, नए बिजनेस अधिग्रहण और स्टार्टअप्स में विशेषज्ञता हासिल है।

ओझा स्टार इंडिया, जी एंटरटेनमेंट, टर्नर और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी कंपनियों से भी जुड़े रहे हैं। वे देवी अहिल्याबाई कॉलेज, इंदौर से साइंस ग्रेजुएट हैं और इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से एमबीए (मार्केटिंग) कर चुके हैं।


सीनियर पत्रकार और एंकर सैयद सुहेल अब NDTV इंडिया पर नजर आएंगे। चैनल में वे सीनियर एक्जिक्यूटिव एडिटर और प्राइम-टाइम एंकर की भूमिका निभाएंगे।

सुहेल हाल ही में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क से अलग हुए थे। वे नेटवर्क के साथ करीब साढ़े छह साल तक जुड़े रहे और ‘रिपब्लिक भारत’ पर प्राइम-टाइम शो ‘ये भारत की बात है’ होस्ट करते थे।

NDTV इंडिया से जुड़ने पर सुहेल ने कहा कि NDTV की विश्वसनीयता और दर्शक-प्रथम दृष्टिकोण हमेशा से प्रेरणादायी रहा है। उनके अनुसार, यह अवसर केवल प्रोफेशनल उपलब्धि नहीं, बल्कि लोगों की कहानियों को ईमानदारी और प्रतिबद्धता से पेश करने की जिम्मेदारी भी है।

NDTV के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा कि सुहेल हिंदी टेलीविजन की भरोसेमंद प्राइम-टाइम आवाज़ों में से एक हैं और वे चैनल की विश्वसनीयता तथा दर्शकों से जुड़ाव को और मजबूत करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन