Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

योगी की तिरछी नजर के शिकार तीन पत्रकारों को नोएडा जेल से मुक्ति न मिल सकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित मानहानिजनक खबर चलाने के मामले में जिन तीन पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, उन्हें फिलहाल जेल से मुक्ति नहीं मिल रही है. नेशन लाइव नामक चैनल के तीनों पत्रकारों को कोर्ट ने एक मामले में जमानत दे दी लेकिन दूसरे मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी.

दरअसल तीनों पत्रकारों पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं. बुधवार को एडीजे- 5 की कोर्ट ने चैनल की एमडी इशिका सिंह, एंकर अंशुल और मैनेजिंग एडिटर अनुज शुक्ला को जमानत दे दी. इस कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था जिसे बुधवार को सुनाया. वहीं, बिना अनुमति चैनल चलाने के दूसरे मुकदमे में बुधवार को एडीजे (फास्ट ट्रैक कोर्ट-1) वेदप्रकाश वर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने तीनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी.

ज्ञात हो कि 6 जून को सेक्टर-65 स्थित नेशन लाइव चैनल में एक डिबेट का आयोजन किया गया था. इस डिबेट में विषय था योगी और एक महिला द्वारा किए गए कुछ दावे. बताया जाता है कि इस डिबेट से योगी इतने कुपित हुए कि यूपी पुलिस ने फौरन चैनल की मालकिन, मैनेजिंग एडिटर और एंकर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया. पुलिस का आरोप है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानिजनक खबर चलाई गई थी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन