Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अभिसार शर्मा का आयकर रिटर्न BJP सांसद निशिकांत दुबे ने लीक किया, रवीश कुमार भी कूदे मैदान में!

वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने एक पत्रकार की गोपनीय आयकर रिटर्न डिटेल्स सार्वजनिक मंच पर साझा की हैं। अभिसार ने इसे Official Secrets Act का उल्लंघन करार देते हुए जल्द ही एफआईआर दर्ज कराने की घोषणा की है।

वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा—

“मैं Income Tax India के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराने जा रहा हूं, क्योंकि किसी का आयकर रिटर्न लीक होना विभाग के किसी अंदरूनी व्यक्ति की संलिप्तता के बिना संभव नहीं। यह सीधे-सीधे Official Secrets Act का उल्लंघन है।”

“निशिकांत दुबे लगातार सरकार की फजीहत करा रहे हैं और खुद में इतना साहस भी नहीं कि पत्रकार का नाम बता सकें। यह sheer cowardice है।”


शर्मा ने दूसरे ट्वीट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग कर लिखा—

“एक पत्रकार और जागरूक नागरिक होने के नाते मैं आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूं कि टैक्सपेयर्स के गोपनीय दस्तावेज, जो सरकार के पास एक fiduciary capacity में रहते हैं, अब सार्वजनिक मंच पर लीक किए जा रहे हैं। और वह भी किसी आम व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि संसद सदस्य द्वारा।”

“क्या यही हमारे देश की वह छवि है जिसे सरकार दुनिया के सामने पेश करना चाहती है, जहां कानून और गोपनीयता को ताक पर रखकर ट्विटर के जरिए सत्ता चलाई जाती है?”

बड़ा सवाल

इस पूरे विवाद ने आयकर विभाग की गोपनीयता नीति और सांसदों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने अभिसार का ट्वीट रिपोस्ट करते हुए लिखा है-

बहुत परेशान करने वाली खबर है। क्या अब बीजेपी सबके ITR निकाल कर टारगेट करने वाली है? किसी की मेहनत की कमाई को इस तरह से CRIMINALISE किया जाएगा? क्या CBDT का BJP में विलय हो गया है? आखिर निशिकांत दुबे के पास ये जानकारी कहाँ से आई? वे किसी भी नागरिक का ITR कैसे सार्वजनिक कर सकते हैं? प्रधानमंत्री की डिग्री प्राइवेट हो जाती है और एक पत्रकार का ITR पब्लिक? निर्मला जी बताइये आपका मंत्रालय कौन चला रहा है? आप या निशिकांत दुबे?


निशिकांत दुबे ने क्या ट्वीट किया है वो भी पढ़ें…

बूझो तो जानें, यह किस महान पत्रकार का इनकम टैक्स रिटर्न है, नौकरी में 18 लाख, नौकरी छोड़ते ही यानि मोदी जी/ भाजपा को गली गली में घूमकर गाली देते ही करोड़ों में। यही है असली सच्चाई

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन