Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ईडी और एटीएस के लपेटे में अभिसार शर्मा, मुँह बंद करने को आया ताक़तवर आदमी का नुमाइंदा!

वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भावुक होकर कहते हैं – ‘अगर हम ईमानदारी से पत्रकारिता करते हैं तो हमारे परिवार को, हमारी पत्नी, माता-पिता, बच्चों और यहां तक कि रिश्तेदारों को भी परेशान किया जाता है।

अभिसार अपने वीडियो में बताते हैं कि पिछले 48 घंटे में उन्हें भारी उत्पीड़न और धमकियों का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्हें फंसाने की कोशिश, घर पर रेड (एटीएस), परिवार पर असर (माता-पिता, पत्नी, बच्चे) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस देश के एक ताकतवर व्यक्ति ने उनसे मुलाकात की। उस व्यक्ति के नुमाइंदे ने उनसे मुलाकात की। खिलाफत में खबरें न करने का दबाव बनाया गया। दो पत्रकारों का नाम लिया जो मैनेज नहीं हो रहे हैं। इन दो पत्रकारों में पहला अभिसार और दूसरा रवीश कुमार का नाम लिया गया है।

मीडिया के भीतर और बाहर दोनों ही तरफ के लोग अभिसार के इस खुलासे के बाद कयास लगा रहे हैं कि वो ताकतवर आदमी कौन था? क्या वह गौतम अदाणी था या फिर सत्ता में बैठा कोई मजबूत सख्श? वीडियो में यह भी बताया गया है कि वह सख्श लाखों रुपया कैश भी लाया था।

बता दें कि अभिसार पर ईडी, दिल्ली पुलिस और तमाम तरह के गुप्तचर पूछताछ से लेकर मानसिक प्रताड़ना तक सबकुछ कर चुके हैं। वीडियो में अभिसार बता रहे हैं कि चार साल पहले जब उनपर रेड पड़ी थी तो उन्होंने सारे सवालों के जवाब दिए थे, लेकिन अब चार साल बाद फिर से उन्हें उन्हीं सवालों के जवाब को लेकर परेशान किया जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार ने कहा- “याद रखिए, हम डरने वाले नहीं हैं। सच दिखाना हमारा धर्म है और हम यह करते रहेंगे। अगर हमें रोकना है, तो हमें खत्म कर दो – मगर हमारी कलम नहीं रुकेगी।”

देखिए अभिसार शर्मा का यह पूरा वीडियो…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन