Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी पत्रकार लेबर रूम में घुसकर रेप पीड़िता बच्ची का जबरन बनाने लगा वीडियो

यूपी के हमीरपुर जिले में न्यूज़ वन इंडिया के संवाददाता अभिषेक कश्यप के खिलाफ महिला अस्पताल की डॉक्टर अंजू मिश्रा ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। हालाँकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

डॉ अंजू मिश्रा ने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 14 जनवरी देर रात अस्पताल में बलात्कार की शिकार एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची मेडिकोलीगल के लिए लाई गई थी। जिस वक्त डॉ अंजू पीड़ित रेप पीड़िता बच्ची का मेडिकोलीगल कर रही थीं, उसी वक्त नशे में धुत news1 इंडिया के संवाददाता अभिषेक कश्यप अपने एक साथी के साथ लेबर रूम में जबरन घुस आए।

पत्रकारिता के मानकों को ताक पर रखकर पत्रकार महोदय पीड़िता का वीडियो बनाने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने मेडिकोलीगल रिपोर्ट का भी वीडियो बनाया जो कि अत्यंत गोपनीय तथ्य होता है।

डॉक्टर द्वारा मना करने पर उन्होंने पत्रकारिता की धौंस दिखाते हुए देख लेने की धमकी भी दी।

उधर इस प्रकरण में बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

टीवी पत्रकार अभिषेक कश्यप की तरफ़ से भेजा गया पक्ष पढ़िए-

भड़ास4मीडिया में न्यूज वन इंडिया के हमीरपुर से रिपोर्टर अभिषेक कश्यप पर खबर कवरेज को लेकर महिला डॉक्टर अंशु मिश्रा से हॉट टॉक हुई थी जिसको कुछ अराजक तत्वों ने गलत तरीके से उछाल देकर मामले को तूल पकड़ने के लिए भड़ास4मीडिया तक पहुंचा दिया था , जबकि खुराफाती तत्वों द्वारा मामला बदलकर बताया गया कि मीडिया रिपोर्टर शराब के नशे में धुत तथा और जिला अस्पताल के लेबर रूम में वीडियो बनाने गया था।

शिकायती पत्र में इस तरह की किसी भी बात का जिक्र नहीं किया गया था और अब डॉक्टर अंशु मिश्रा के द्वारा पत्रकार के खिलाफ दिया गया शिकायती पत्र भी वापस ले लिया गया है क्योंकि डॉ अंशु मिश्रा के द्वारा शिकायत पत्र देने से पहले ही पत्रकार श्रमजीवी संघ संगठन हमीरपुर के द्वारा महिला डॉक्टर के खिलाफ एक शिकायती पत्र हमीरपुर जिला अधिकारी को दिया गया था। कवरेज के दौरान हुए मामूली विवाद पर कथित पत्रकार को फर्जी मुकदमे में फसाए जाने की आशंका से ज्ञापन दिया गया था।

इस पूरे मामले पर पत्रकार और डॉक्टर के बीच मामूली मतभेद हुआ था जिस पर जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर अंशु मिश्रा ने पुलिस में दी हुई अपनी शिकायत वापस ले ली है। डॉक्टर द्वारा शिकायत में कहीं भी शराब के नशे में वीडियो बनाने और लेबर रूम में वीडियो बनाने का मामला नहीं लिखा गया था।

सारे तथ्य संग्लन कर भड़ास मीडिया 4 को भेजे जा रहे हैं। कृपया खबर का खण्डन करा दिया जाए जिससे कि पत्रकार की छवि धूमिल से बचाई जा सके।

संबंधित डाक्यूमेंट्स ये हैं-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन