Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अभिषेक उपाध्याय ने शुरू किया ख़ुद का यूट्यूब चैनल

रिष्ठ टीवी पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने फिलहाल टीवी से छिटककर नई राह पकड़ी है. डिजिटल दुनिया में उतरे अभिषेक ने अपना खुद का नया यूट्यूब चैनल बना लिया है.

बता दें कि बीते दिनों अभिषेक पर राज्य सरकार की तरफ से एक मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें अभिषेक ने सुप्रीम कोर्ट से राहत ले ली थी. इसके बाद से अभिषेक लगातार मुखर हैं.

गौरतलब है कि उपाध्याय ने हाल ही में एबीपी न्यूज चैनल से बड़े पद से इस्तीफा दिया है. अभिषेक एबीपी से पहले टीवी9 भारतवर्ष में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थे. टीवी9 में वह करीब तीन साल रहने के बाद एबीपी न्यूज चले गए थे.

टीवी9 से पहले वह इंडिया टीवी में बतौर एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट) के पद पर थे. रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित अभिषेक ने इंडिया टीवी में रहते हुए कई बड़ी खबरें ब्रेक की थीं, जिसमें आजम खान का वक्फ घोटाला भी शामिल था.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके अभिषेक उपाध्याय दैनिक भास्कर, आईबीएन 7 जैसे संस्थानों में भी कार्यरत रहे हैं. उन्होंने साल 2003 में अमर उजाला से बतौर ट्रेनी रिपोर्टर/सब एडिटर के रूप में करियर स्टार्ट किया था.

देखें पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का चैनल TOP सीक्रेट…

नीचे Link पर चैनल को फेसबुक पर देखेंं…

https://www.facebook.com/share/v/R9FSCTbq6Uq9EgG7/?mibextid=WC7FNe

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन