Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदीराज में ABP न्यूज़ के इस रिपोर्टर की इतनी तारीफ क्यों हो रही? देखें वीडियो

बीपी न्यूज के रिपोर्टर जैनेंद्र कुमार का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. इस क्लिप में रिपोर्टर सिखा रहा है कि पत्रकारिता आखिर क्या होती है, एक पत्रकार को क्या देखना है और क्या नहीं.

2 मिनट कुछ सेकंड के इस वीडियो में एंकर अखिलेश आनंद के सवाल पर दिल्ली से अभिषेक उपाध्याय और वायनाड से जैनेंद्र कुमार रिपोर्टिंग कर रहे हैं. लेकिन जैनेंद्र ने जो कुछ कहा उसे लेकर आज उनकी तारीफ की जा रही है.

नीचे देखें उनकी वीडियो पर कुछ कमेंट और फिर जैनेंद्र ने कहा क्या उसे सुनें…

ओम थानवी-
रिपोर्टर jainendrakumar का सम्यक् कोण। उन्होंने दूसरे पत्रकारों के लिए भी विवेक की खिड़की खोली है। चुनाव पार्टी लड़ रही है; अंतिम प्रामाणिकता सदा उसी के कथन में निहित समझनी चाहिए।

अजीत अंजुम-
जैनेन्द्र कुमार एक रिपोर्टर के तौर पर बहुत बुनियादी काम कर रहे हैं. झूठ को झूठ कहना. सत्ता की तरफ़ से गढ़े जा रहे फ़र्ज़ी नैरेटिव की हक़ीक़त बयान करना और जनता का सही जानकारी देना. यही सबको करना चाहिए लेकिन कोई करता नहीं. बड़े बड़े चेहरे तो पीएमओ के जोशी जी से मिले निर्देश के मुताबिक़ ज़ुबान खोलते हैं. इस दौर में जब नब्बे फ़ीसदी से ज़्यादा रिपोर्टर मोदी और शाह की सत्ता के सामने नतमस्तक होकर प्लांटेड जानकारियाँ आगे बढ़ाते हैं, दर्शकों को गुमराह करते हैं, तब जैनेन्द्र जैसे रिपोर्टर भी हैं, जो बड़े संस्थान में होते हुए भी तथ्य बयान करने से गुरेज़ नहीं करते.

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1783473406090113284?t=PETlF_azhdP8gm8jjBfmqg&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन