Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी न्यूज में सुमित अवस्थी समेत कई वरिष्ठ पत्रकार ‘वाइस प्रेसीडेंट’ बना दिए गए!

बाजार, बिजनेस और बिकाऊपन का ऐसा नशा न्यूज चैनलों के सिर चढ़कर बोल रहा है कि इसके लिए सब शीर्षासन तक करने को तैयार हैं. यही वजह है कि संपादकीय विभाग के लोग ऐसे ऐसे पद नाम पर विराजमान किए जाने लगे हैं कि वह संपादकीय के अलावा बिजनेस के भी कामकाज अगर करने लगें तो कोई उंगली न उठा सके.

मीडिया में वाइस प्रेसीडेंट का पद अब तक नान-एडिटोरियल वालों को ही दिया जाता रहा है. ये पद बेसिकली मैनेजरों को प्रमोट कर के दिया जाता रहा है. पर यह पद अब पत्रकारों को भी प्रमोट करके दिया जाने लगा है.

यह करामाता करने का महान काम किया है एबीपी न्यूज के सीईओ अविनाश पांडे ने. अविनाश पांडेय गैर-संपादकीय पृष्ठभूमि के हैं. उन्होंने अब पूरे चैनल के लोगों को मार्केटिंग-वाला बनाने की तैयारी कर ली है. इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकारों के पद के आगे वाइस प्रेसीडेंट लिखवा दिया गया है.

सुमित अवस्थी को वाइस प्रेसीडेंट (प्लानिंग और स्पेशल कवरेज) पद की जिम्मेदारी दी गई है. रजनीश आहूजा को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (न्यूज और प्रोग्रामिंग) बनाया गया है. संजय ब्रागटा वाइस प्रेसीडेंट (न्यूज गैदरिंग) का पद संभालेंगे. अरुण नौटियाल को वाइस प्रेसीडेंट (न्यूज प्रोडक्शन) का काम सौंपा गया है. विभा कौल भट्ट एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट (प्रोग्राम प्रोडक्शन) के रूप में परफार्म करेंगी. अंजू जुनेजा एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पदनाम से एबीपी न्यूज में जानी जाएंगी. नितिन सुखीजा को वाइस प्रेसीडेंट (प्रोडक्शन और ऑपरेशंस) का पद दिया गया है.

देखना है पत्रकारों को वाइस प्रेसीडेंट बनाने के टोटके से एबीपी न्यूज का कितना भला हो पाता है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन