Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

abp news : रिपोर्टर की नौकरी व्हाट्सएप ग्रुप तक रह गई है, रिमूव करो नौकरी खत्म!

अच्छे रिपोर्टर्स और अच्छी खबर देने वालों की कदर नहीं करता Abp न्यूज़.

उत्तर प्रदेश के कई जिले के रिपोर्टर्स को बिना वजह बताए एबीपी न्यूज ने निकाला काम ना करने का दिया बहाना….

किसी बड़े न्यूज़ चैनल में काफी साल काम करने के बाद एक छोटे से जिले या बड़े जिले के रिपोर्टर का रिश्ता उस चैनल से परिवार जैसा हो जाता है. लेकिन चैनल में कुछ आए चुनिंदा नए लोग अपनी नई टीम बनाने के चक्कर में सालों से काम कर रहे लोगों को 2 मिनट में बेरोजगार कर देते हैं.

सिर्फ यह कहकर की वह काम अच्छा नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे यह नहीं देखते की उनको निकालने के बाद उनके घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई उनके परिवार की जरूरत पूरा करने के लिए कहीं ना कहीं जिस संस्थान में वह काम कर रहा था उससे मदद मिल रही थी.

फिलहाल में ऐसा ही हुआ है एक बड़े नेशनल चैनल एबीपी न्यूज़ में जहां उत्तर प्रदेश में कई जिले के रिपोर्टर को सिर्फ यह कहकर निकाल दिया कि, वह अच्छा नहीं काम कर रहे. लेकिन अगर हकीकत कहें तो इन कई जिलों के रिपोर्टर एबीपी न्यूज़ में 25 साल, 20 साल, 15 साल, 10 साल.. लगभग काफी पुराने समय से कम कर रहे थे लेकिन उन्हें झट से एबीपी न्यूज़ के ग्रुप से हटा दिया गया और नए लोगों को जोड़ दिया गया. इसे साफ जाहिर होता है कि अब रिपोर्टर की नौकरी सिर्फ व्हाट्सएप पर ही डिपेंड रह गई हैं. वहां से नाम रिमूव कर दो और नौकरी खत्म.

एक पाठक द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित…..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन