Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इतनी जल्दी-जल्दी किसी के फैन मत बना कीजिए!

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एबीपी न्यूज का एक वीडियो क्लिप जबर्दस्त तरीके से वायरल है। वीडियो में एंकर प्रतिमा मिश्रा होली के त्योहार को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही हैं। इस वीडियो और प्रतिमा मिश्रा की जमकर तारीफ की जा रही है। लोग कह रहे हैं कि यही असल पत्रकारिता है। हालांकि कुछ लोग इस पर नसीहत भी दे रहे हैं, नीचे पढ़ें तारीफ और आलोचना…


डॉ मोनिका सिंह-

एंकर प्रतिमा मिश्रा ने पत्रकारिता पर भरोसा बढ़ा दिया। Abp News की एंकर प्रतिमा मिश्रा की रिपोर्टिंग इतनी ज्यादा धारदार हो गई है कि आज पूरे सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

जो काम पिछले 10 सालों में नहीं हुआ वो काम प्रतिमा मिश्रा कर रही हैं, हाल ही में इनके 3,4 वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहे हैं। इस काम में Abp News की भी तारीफ बनती है जो अपनी एंकर को खुल कर पत्रकारिता करने दे रहे हैं। अगर प्रतिमा मिश्रा की रिपोर्टिंग आपने नहीं देखी तो अभी सर्च करके जरूर देखिए।

https://twitter.com/RoshanKrRaii/status/1900531551286481085?t=gsOCaAAX0MgaoWiOIwrJUQ&s=08

अनिल यादव-

भारत में लोगों को फैन बनने की बहुत जल्दी रहती है। अभी जो लोग प्रतिमा मिश्रा की पत्रकारिता पर लहा लोट हो रहे हैं, उन्हें न्यूज़ चैनल्स की आंतरिक संरचना और उनकी कार्य पद्धति के बारे में शून्य जानकारी है।

और ये वही लोग हैं, जो फूलन देवी का अपमान करने वालों को भी जानकारी के अभाव में अपना Hero बना लेते हैं।

ABP News की एंकर प्रतिमा मिश्रा स्क्रीन पर जो भी पढ़कर बोल रही हैं, उसमें उनका योगदान सिर्फ उच्चारण करने भर का है, उनके सभी शब्द News Producer ने लिखकर उनके टेलीप्रॉम्पटर पर प्रस्तुत किए हैं।

जिसकी इजाजत चैनल के संपादक और मालिक ने दी है, चैनल सब एक बिजनेस का पार्ट हैं, बोले तो विशुद्ध धंधा।

जब विज्ञापन की बात अटक जाती है तब चैनल पत्रकारिता करने लगते हैं, विज्ञापन में इजाफा होते ही और फ़ाइल पास होते ही चैनल सब सरकार के यशगान में लग जाते हैं।

थोड़े दिन सब्र कर लीजिए, कुछ दिन बाद प्रतिमा जी News Producer की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ते हुए सरकार का यशगान भी करती नज़र आएंगी।

इतनी जल्दी-जल्दी किसी के फैन मत बना कीजिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन