Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया लड़ाई : कोर्ट में समझौते के बाद मीडियाकर्मी के एकाउंट में पैसा पहुंचा

नई दिल्‍ली। हिमाचल के धर्मशाला से मजीठिया वेजबोर्ड के एक मामले में एक कर्मचारी की जीत की खबर आ रही है। पता चला है कि दिव्‍य हिमाचल मीडिया ग्रुप में साढ़े तीन साल के करीब काम करने वाले एक सिक्‍योरिटी गार्ड को मजीठिया के क्‍लेम के एवज में कंपनी ने ढाई लाख रुपये का चेक देते हुए कोर्ट में समझौता कर लिया है।

बताया जा रहा है कि इस केस की पैरवी यूनियन के प्रतिनिधि के तौर पर खुद अमर उजाला अखबार से मजीठिया की लड़ाई लड़ रहे पत्रकार रविंद्र अग्रवाल कर रहे थे। पता चला है कि इस केस में कंपनी शुरू में पचास-साठ हजार रुपये देकर मामला निपटाना चाहती थी, मगर जैसे ही मजीठिया वेजबोर्ड की जानकारी रखने वाले रविंद्र अग्रवाल ने एआर के तौर पर खुद कोर्ट में इस कर्मचारी की पैरवी की तो हार के डर से कंपनी दबाव में आ गई और अपने इस कर्मचारी के साथ ढाई लाख रुपये में समझौता करने को तैयार हो गई।

फिलहाल हिमाचल में मजीठिया वेजबोर्ड के तहत किसी अखबार कर्मचारी को अदालत के माध्‍यम से उसके एकाउंट में पैसा पहुंचने का पहला मामला है। यहां ये भी गौरतलब करने वाली बात है कि उस कर्मचारी के पद और सर्विस कार्यकाल के हिसाब से उसका क्‍लेम बहुत बड़ी रकम का नहीं था।

अगर आप भी अपने केस के संबंध में कोई सुझाव लेना चाहते हैं तो बेहिचक रविंद्र अग्रवाल से उनके मोबाइल नंबर 9816103265 या मेल आईडी [email protected] के जरिए संपर्क कर सकते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. madan kumar tiwary

    July 13, 2019 at 4:13 pm

    कर्मचारी कब से (यानी किस वर्ष से किस वर्ष तक )काम कर रहा था, कितना वेतन मिलता था ,यह तो आपने बताया ही नही, साढ़े तीन साल में ढाई लाख ?हजूर यह हार है ,अगर इसको जीत बताकर न्यूज दीजियेगा, तो कर्मचारी हताश हो जाएंगे, हमलोग लड़ाई तकरीबन जीत चुके है, बस 6-7 महीने की बात है, रिकवरी के लिए दैनिक जागरण का एक और आज अखबार का चार केस कलक्टर के यहां पेंडिंग है,पटना में , उसके खिलाफ उच्च न्यायालय गया है अखबार ,आशा है कि इसी माह तक निष्पादित हो जाएगा,डेली हियरिंग हो रही है ,16 को भी है ,अब अखबार मालिक समझौता करके कम पैसा देने की रणनीति अपना रहे है,कर्मचारियों को सन्देश दे दें कि बस 2 माह धैर्य रखें सबको पैसा उसके पहले मिल जाएगा,हम तो अभी से ही कह दिए है सबको की खुशो मनाओ, हम लड़ाई जीत चुके है,मोहर बस लगने वाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन