Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

अडानी के शौक़ : 1000 करोड़ में 10वां जेट खरीदा, 35 करोड़ फूँककर देंगे 5 सितारा होटल जैसा लुक!

अहमदाबाद। देश में बेरोज़गारी, महंगाई और किसानों की बदहाली पर बहस जारी है, लेकिन उद्योगपति गौतम अडानी अपने शौक पूरे करने में पीछे नहीं हैं। ताज़ा ख़बर है कि अडानी ने 1000 करोड़ रुपये खर्च कर अपना 10वां प्राइवेट जेट खरीद लिया है। यही नहीं, विमान का इंटीरियर बदलने में ही 35 करोड़ रुपये खर्च कर डाले, ताकि उसे पाँच सितारा होटल जैसी शक्ल दी जा सके।

ये वही देश है जहां आम आदमी रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए तरस रहा है। लेकिन अडानी के पास अब अमेरिका, कनाडा, ब्राज़ील और रूस तक घूमने के लिए अलग-अलग मॉडल के 10 आलीशान जेट्स हैं। उनकी इस आलीशान लिस्ट में बोइंग-737, ग्लोबल-6000, फाल्कन-2000, फाल्कन-7X और अगस्ता हेलिकॉप्टर जैसे महंगे जहाज़ शामिल हैं।

जब जनता महंगाई की मार और नौकरियों की कमी से त्रस्त है, तब अरबों-खरबों के मालिक उद्योगपति जेट पर जेट खरीद रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर इन अमीरों और आम जनता के बीच बढ़ती खाई को पाटेगा कौन?


लखनऊ निवासी पत्रकार मिथिलेश दुबे ने इस खबर की कटिंग शेयर कर एफबी पर लिखा है-

आम लोगों की धारणा रहती है कि अगर आपने कर्ज लिया है तो सबसे पहले कर्ज चुकाना है। उसके बाद ही शौक या अय्याशी पर खर्च करने हैं। लेकिन गौतम अडानी जी आम व्यक्ति तो हैं नहीं। भाई साहब ने 1000 करोड़ रुपये का जेट खरीदा, फिर 35 करोड़ लगाकर इंटीरियर बदला।

यह सब तब हो रहा जब उन पर विदेश का करीब 2400 हजार करोड़ और भारतीय बैंकों का 2.6 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन