Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अडानी अमेरिका घूसकांड में अमिताभ ठाकुर की शिकायत दर्ज, 29 को अगली सुनवाई!

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में गौतम अडानी तथा अन्य पर लगाए गए आरोपों में वर्णित घूसखोरी की शिकायत का लोकपाल ने संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता से अतिरिक्त जानकारी मांगी है.

18 दिसंबर के अपने आदेश में लोकपाल ने कहा कि अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन आफ इंडिया (सेसी) तथा विभिन्न राज्यों के अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की है.

लोकपाल ने कहा कि अमेरिकन कोर्ट के आदेशों को सम्मान देते हुए उसे पर संज्ञान लिया जाना न्यायिक रूप से सही है लेकिन अमेरिकन कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से सोलर एनर्जी कारपोरेशन के अधिकारियों पर कोई आरोप नहीं लगाया है. इसके विपरीत जिस भारतीय सरकारी सेवक पर आरोप लगाया गया है वह किसी आंध्र प्रदेश का बताया जाता है. लोकपाल के द्वारा उन्हीं मामलों में जांच की जा सकती है जिसमें भारत सरकार या उससे जुड़े अधिकारियों की भूमिका हो.

लोकपाल ने कहा कि कोर्ट के आदेश में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन का कई बार जिक्र है लेकिन उनके किसी भ्रष्टाचार के मामले का स्पष्ट उल्लेख नहीं है.

अतः लोकपाल ने अमिताभ ठाकुर को अमेरिकन कोर्ट के उन अंशों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं जिसमें सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन के अफसरों की भूमिका स्पष्ट हो रही हो.

लोकपाल ने सुनवाई की अगली तारीख 29 जनवरी 2025 तय की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन