Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अति दलित छात्रों के हॉस्टल पहुँचे भड़ास एडिटर, सुनें संवाद!

यशवंत सिंह-

ग़ाज़ीपुर में संजीव गुप्ता जी उत्थान फाउंडेशन के ज़रिए अदभुत काम कर रहे हैं। वनवासी, मुसहर, बांसफ़ोर समेत कई अति दलित जातियों के बेहद ग़रीब लेकिन खूब टैलेंटेड बच्चों को चुन चुन कर गाँवों से लाते हैं और उत्थान छात्रावास में रखते हैं, उनको सीबीएसई बोर्ड के स्कूल में पढ़ाते हैं, उनके खाने पीने कपड़े सबका इंतज़ाम करते हैं।

हर बार सोचता था संजीव भाई का काम देखूँ, उनके बच्चों से मिलूँ। पर टलता रहता था। संयोग से अपने पड़ोसी गाँव सबुवा वाले भाई अजीत विक्रम सिंह भी प्रयागराज से अपने गाँव आए हुए हैं। फिर हम दोनों का सपरिवार तय हुआ उत्थान फाउंडेशन के भ्रमण।

बहुत शानदार बीता यहाँ का वक़्त। अभी पच्चीस बच्चे यहाँ हॉस्टल में रहते हैं। इनमें से पंद्रह का खर्च ख़ुद संजीव जी उठाते हैं। दस बच्चों के खर्च को अलग अलग लोग स्पॉन्सर करते हैं।

पचास हज़ार रुपये एक बच्चे का खर्च होता है साल का। ये रक़म देकर आप भी किसी बेहद गरीब और भूमिहीन अति दलित परिवार के बच्चे का जीवन संवार सकते हैं।

आजकल पता नहीं चलता कि कौन जेन्युइन काम कर रहा है और कौन उगाही कर रहा है। लेकिन संजीव भाई का ये उत्थान सरोकार पूरी तरह वास्तविक व ज़मीनी है।

इन बच्चों के लिए बने भोजन को हम सबने भी खाया। आज एक सुंदर और सरोकार से भरा दिन गुजरा।

बच्चों के साथ मैंने कई घंटे बात की, उनको इन्स्पायर किया। हम लोगों के साथ भाई उमेश श्रीवास्तव, भाई राकेश जयसवाल, भाई संतोष जयसवाल आदि लगातार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन