Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

AIR तथा दूरदर्शन का दुरुपयोग कर रही सत्ताधारी पार्टी, चुनाव आयोग से शिकायत!

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने चुनाव आयोग से ऑल इंडिया रेडियो तथा दूरदर्शन का सत्ताधारी पार्टी द्वारा दुरुपयोग किए जाने की शिकायत की है.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने 2 जनवरी 2024 के अपने निर्देश द्वारा स्पष्ट किया है कि सरकार के किसी भी मीडिया संस्थान का सत्ताधारी पार्टी के लिए किसी भी प्रकार से अनुचित उपयोग नहीं किया जाएगा.

इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा लगातार ऑल इंडिया रेडियो तथा दूरदर्शन का प्रयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को प्रचारित करने में किया जा रहा है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि, “कल 22 मार्च को 1:30 से 2:30 बजे दिन के ऑल इंडिया रेडियो के समाचार में काफी लंबे समय तक नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व जल संरक्षण दिवस के संबंध में दिए गए मैसेज को प्रसारित किया गया जो स्पष्ट रूप से आचार संहिता का उल्लंघन था. इसी प्रकार इसरो की उपलब्धि के समाचार में अनावश्यक रूप से अनुराग ठाकुर का बधाई संदेश दिया गया था.”

उन्होंने इसे आचार संहिता का सीधा उल्लंघन बताते हुए इस प्रकार की गतिविधियों पर तत्काल विराम लगाए जाने और ऐसा करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन