Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी पत्रकार अजय आज़ाद के खिलाफ महिला पत्रकारों ने दर्ज कराया मुकदमा

एक बड़ी खबर आ रही है टीवी9 भारतवर्ष चैनल से हटाए गए पत्रकार अजय आज़ाद के बारे में। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित महिला पत्रकारों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद नोएडा के सेक्टर बीस थाने की पुलिस ने अजय आज़ाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अजय आज़ाद फरार बताया जा रहा है।

अजय आज़ाद के परिचितों का कहना है कि अच्छा खासा करियर अजय आज़ाद ने लौंडियाबाजी के चक्कर में बर्बाद कर लिया।

नोएडा पुलिस की तरफ से ये प्रेस ब्रीफ आई है-

दिनांक 04/02/2020 को टीवी 9 भारतवर्ष चैनल में बतौर ट्रेनी काम करने वाली 2 लडकियों/पीडिताओं द्वारा थाना सैक्टर 20 नोयड़ा आकर एक- एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें बताया गया कि वह दोनों चैनल में आउटपुट विभाग में काम करती हैं तथा आउटपुट विभाग के हैड अजय आजाद द्वारा उन्हें गलत तरीके से छेड़ा गया है तथा फोन द्वारा अश्लील मैसेज किये गये प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैक्टर 20 पर मु0अ0सं0 105/20 धारा 354/509 IPC तथा 66 IT ACT तथा मु0अ0सं0 106/20 धारा 354/509 IPC तथा 66 IT ACT पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा जा रहे हैं।
BY SHO PS 20

देखें इस बाबत स्थानीय अखबार में छपी खबर-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन