Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

क्या ‘इंडिया टीवी’ ने अजय कुमार को ‘यूट्यूबर’ बना दिया!

एक विघ्नसंतोषी जीव ने भड़ास के पास सूचना शेयर किया है कि इंडिया टीवी ने एंकर अजय कुमार को आफ एयर कर अब अपने यूट्यूब चैनल पर शो करने का काम सौंप दिया है.

अजय कुमार 21 नवंबर से इंडिया टीवी की स्क्रीन पर नहीं दिख रहे हैं. वे इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर एक शो करते हैं- ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ नाम से.

इस सूचना के कई निहितार्थ हैं. पहला तो ये कि अब बड़े मीडिया संस्थान यूट्यूब प्लेटफार्म और इससे मिलने वाले रेवेन्यू को बहुत सीरियसली लेने लगे हैं. आजतक ग्रुप तो स्टेट वाइज यूट्यूब चैनल बना कर उसकी ब्रांडिंग प्रमोशन में लगा रहता है. क्रिकेट तक, यूपी तक, एमपी तक…. आदि आदि.

इसी तर्ज पर इंडिया टीवी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष शो शुरू किया है और उसका जिम्मा अजय कुमार को दिया है. अजय कुमार खरी खरी कहने वाले एंकर हैं. वे न सत्ताधीशों को तेल लगाते हैं और न विपक्षियों के हर काम का गुणगान करते हैं. वे एक सधे हुए एंकर की तरह कसा हुआ सवाल जवाब करते हैं. अजय कुमार आजतक, न्यूज नेशन समेत कई चैनलों में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं. इंडिया टीवी चैनल भाजपा का चैनल माना जाता है. रजत शर्मा इसके मालिक हैं और रजत शर्मा दक्षिणपंथी कैंप के बड़े पत्रकारों में शुमार हैं. इसलिए रजत शर्मा के चैनल पर अजय कुमार के लिए ज्यादा स्कोप नहीं है. इसलिए रजत शर्मा ने अजय कुमार के टैलेंट का इस्तेमाल करने के लिए इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर शो करने के लिए छुट्टा छोड़ दिया है. इस बहाने वे ये टेस्ट भी ले रहे हैं कि अजय कुमार अपने एकल शो से कितने व्यूज ला पाते हैं.

दरअसल अजीत अंजुम समेत कई वरिष्ठ पत्रकारों ने मीडिया संस्थानों को टाटा बाय बाय कहने के बाद अपना अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया तो जनता ने उन्हें हाथों हाथ लिया. मिलियन्स में व्यूज मिलने लगे. लाखों की कमाई इन्हें महीने में होने लगी. इसी ट्रेंड पर चलते हुए इंडिया टीवी प्रबंधन अपने यूट्यूब चैनल पर शो के लिए एक अलग टीम लगा दिया है जिसको लीड अजय कुमार कर रहे हैं. एक ट्वीट के जरिए अजय कुमार ने ये बता दिया है कि वे इंडिया टीवी की स्क्रीन पर नहीं बल्कि इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ नाम से शो कर रहे हैं.

देखें ट्वीट-

इस बारे में जानकारी के लिए जब अजय कुमार को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन